दुनिया भर से हिंदुस्तान आने वाले सैलानियो के लिए इंडिया टुडे ग्रुप ने एक तोहफा दिया है. इस ग्रुप की मैग्जीन ट्रैवेल प्लस ने मशहूर टूरिज्म की सोशल नेटवर्किंग साइट वेन के साथ मिलकर वेबसाइट लांच किया है. वेन की साइट को मौजूदा वक्त में तकरीबन 19 मिलियन लोग इस्तेमाल कर रहे हैं. इस साइट का उद्घाटन केंद्रीय पर्यटन मंत्री चिरंजीवी ने नोएडा के टीवी टुडे मीडिया प्लेक्स में किया. इस मौके पर इंडिया टुडे ग्रूप की चीफ सिनर्जी ऑफीसर कली पुरी ने कहा कि इस नई वेबसाइट से टूरिस्टों को बहुत फायदा होगा. वेबसाइट लॉन्च के दौरान वायन के को-सीईओ जेरोम टौज और इंडिया टुडे ग्रुप की लाइफस्टाइल मैग्जिन्स की सीओओ माला सेखरी भी मौजूद थी.






