इंडिया न्यूज से जुड़ने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. एबीपी न्यूज से इस्तीफा देकर दो लोगों ने अपनी नई पारी इंडिया न्यूज के साथ शुरू की है. मनोज वर्मा एवं अरुण जैन ने इंडिया न्यूज में ज्वाइन किया है. ये लोग संपादकीय में अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे. मनोज एवं अरुण लंबे समय से इस चैनल के साथ जुड़े हुए थे. माना जा रहा है कि कुछ और लोग एबीपी न्यूज से इस्तीफा देकर इंडिया न्यूज जा सकते हैं.






