इंडिया न्यूज में बदलाव की सुगबुगाहट तेज होती जा रही है. दीपक चौरसिया के आने की चर्चाओं के बीच उनके कई लोग इंडिया न्यूज से जुड़ते जा रहे हैं. जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि नए साल पर कोई बड़ा धमाका जरूर हो सकता है. इंडिया न्यूज एमपी-सीजी में पहले ही दीप्ति चौरसिया के रूप में दीपक की बहन मौजूद हैं. दीप्ति एमपी की ब्यूरोचीफ हैं. इसके अलावा दीपक की नजदीकी माने जाने वाली निधि कौशिक भी इनपुट हेड के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं.
सहारा से आए राकेश कुमार को एमपी-सीजी का चैनल हेड बना दिया गया है. खबर है कि अपने आने से पहले दीपक अपने लोगों को इंडिया न्यूज में फिट करेंगे. उसके बाद वे आने या बाहर से ही मोर्चो संभालने का निर्णय लेंगे. पुण्य प्रसून के भी जुड़ने की चर्चाएं हो रही हैं. इस बीच आजतक से भी एक एंकर समेत कुछ लोगों के इंडिया न्यूज जाने की चर्चा है, पर वो इस बात से इनकार कर रही हैं.





