Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

इंदौर प्रेस क्लब की वेबसाइट का सीएम ने किया लोकार्पण, दिया भाषण

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शोध से सच ज्ञात किया जा सकता है। इसलिये शोध की पत्रकारिता सच के नजदीक होती है। देश और समाज के विकास और कल्याण में शोध आधारित पत्रकारिता महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। श्री चौहान इन्दौर प्रेस क्लब  द्वारा शोध आधारित पत्रकारिता विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर जनसंपर्क मंत्री श्री लक्ष्मीकांत शर्मा, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बृजकिशोर कुठियाला, जनसंपर्क आयुक्त राकेश श्रीवास्तव, इन्दौर प्रेस क्लब  के अध्यक्ष प्रवीण कुमार खारीवाल सहित वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित थे।

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शोध से सच ज्ञात किया जा सकता है। इसलिये शोध की पत्रकारिता सच के नजदीक होती है। देश और समाज के विकास और कल्याण में शोध आधारित पत्रकारिता महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। श्री चौहान इन्दौर प्रेस क्लब  द्वारा शोध आधारित पत्रकारिता विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर जनसंपर्क मंत्री श्री लक्ष्मीकांत शर्मा, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बृजकिशोर कुठियाला, जनसंपर्क आयुक्त राकेश श्रीवास्तव, इन्दौर प्रेस क्लब  के अध्यक्ष प्रवीण कुमार खारीवाल सहित वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि शोध आधारित पत्रकारिता लोकतंत्र में मूल प्रश्नों को उठाने और उनके समाधान का मार्ग प्रशस्त करने का कार्य करती है। इसके लिए यह आवश्यक है कि पत्रकारिता जो दिशा दिखाये, वह सही हो। शोध आधारित पत्रकारिता केन्द्र स्थापना का विचार इस दिशा में प्रभावी पहल है। श्री चौहान ने भारत में आजादी के पूर्व, आजादी के बाद, आपातकाल और वर्तमान दौर की पत्रकारिता का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि एक मिशन से शुरू होकर पत्रकारिता आज के दौर से गुजर रही है। तब पत्रकार अपना सब कुछ लगाकर स्वयं पत्रकारिता करते थे। वर्तमान आर्थिक प्रतिद्वंदिता के समय में आज कोई पत्रकार समाचार-पत्र निकाले, यह अत्यंत दुष्कर है। ऐसी स्थिति में शोध केन्द्र को पत्रकारिता के नवीन और स्पष्ट मानकों की स्थापना के लिये आगे आना होगा।

श्री चौहान ने कहा कि शोध केन्द्र की स्थापना का विचार सम-सामयिक आवश्यकता की पूर्ति करता है। इन्दौर प्रेस क्लब  इस दिशा में पहल के लिये बधाई का पात्र है। उन्होंने कहा कि शोध केन्द्र का संचालन और उसका स्वरूप कैसा हो, इसके लिये सभी के सुझाव लिये जाने चाहिये। सुझावों के आधार पर केन्द्र के विकास और उसके संचालन में राज्य सरकार का पूरा सहयोग रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार का मूल कार्य विकास और जन-कल्याण है। प्रदेश सरकार सभी समाजों के कल्याण के लिये कार्य कर रही है। वह पत्रकारों के कल्याण कार्यों में भी पूरा सहयोग करेगी। उन्होंने इस बात को स्पष्ट करते हुए कहा कि सरकार का सहयोग पत्रकारिता को प्रभावित करने के लिये नहीं होगा। पत्रकारों को प्रोत्साहित करने के लिये होगा। उन्होंने कहा कि पत्रकार कभी भी स्वयं को अकेला महसूस नहीं करें। उनके प्रोत्साहन और संरक्षण के लिये राज्य सरकार सदैव उनके साथ खड़ी है।

जनसंपर्क मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा ने कहा कि पत्रकारिता समाज की दिशा तय करने का कार्य करती है। वह राष्ट्रीय और सामाजिक विषय पर निष्पक्ष बहस करवाती है। इसलिये यह जरूरी है कि समाज का सच सामने आये, साथ ही सामाजिक और राष्ट्रीय हितों के परिप्रेक्ष्य में सच को किस तरह कितनी गहराई से प्रस्तुत किया जाये, इस पर भी विचार कर मानदण्ड बनाने होंगे। बढ़ती व्यवसायिकता के युग में वास्तविक पत्रकारिता और पत्रकार का महत्व कैसे स्थापित हो, इस दिशा में भी विचार किया जाना चाहिये। उन्होंने विश्वास दिलाया कि इंदौर प्रेस क्लब के हर सद्प्रयास में सरकार साथ है।

प्रारंभ में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इन्दौर प्रेस क्लब  की वेबसाइट www.indorepressclub.com का लोकार्पण किया। इस अवसर पर अतिथियों ने इंदौर प्रेस क्लब के १३२० सदस्यों के लिए लागू की गई दो-दो लाख रुपए की बीमा योजना की पॉलिसी प्रतीकात्मक रूप से पत्रकार  विनोद नागर, राजू घोलप, संजीव श्रीवास्तव, गौरव चतुर्वेदी, चन्द्रा बारगल, देवी कुण्डल, निरंजन वर्मा, योगिता जायसवाल और रानी तिवारी को भेंट की। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत करने वाली कलाकार बेबी अलिशा खान को स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। प्रेस क्लब इन्दौर की ओर से श्री कीर्ति राणा ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को स्मृति-चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन महासचिव अरविंद तिवारी ने किया।

शोध आधारित पत्रकारिता पर दो सत्रों में संगोष्ठी : इंदौर प्रेस क्लब में स्थापित होने जा रहे शोध केंद्र को आकार देने के लिए आयोजित  राष्ट्रीय संगोष्ठी में विभिन्न वक्ताओं ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। द्वितीय सत्र का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री महेंद्र हार्डिया ने किया। वरिष्ठ पत्रकार केजी सुरेश, प्रो. पुष्पेश पंत, उमेश त्रिवेदी, रमेश शर्मा, गिरीश उपाध्याय, अशोक वानखेड़े, अनिल जैन, प्रकाश हिन्दुस्तानी, विजय दास, प्रो. पुष्पेंद्र पाल सिंह, डॉ. श्रीकांत सिंह, विजय मनोहर तिवारी आदि ने पत्रकारिता में शोध के महत्व को प्रतिपादित करते हुए कई सुझाव दिए। संगोष्ठी का संचालन वरिष्ठ पत्रकार रमण रावल ने किया। अतिथियों का स्वागत संगोष्ठी संयोजक संजीव श्रीवास्तव, कुलसचिव चंदर सोनाने, प्रेस क्लब उपाध्यक्ष अमित सोनी, कोषाध्यक्ष कमल कस्तुरी, कार्यकारिणी सदस्य सोनू यादव, विजय गुंजाल, योगिता जायसवाल, बालकृष्ण मुले, राजा शर्मा, आनंद जैन, अभिषेक रघुवंशी, राजू घोलप, अतुल पाठक ने किया।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...