Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

इलाहाबाद में आठ पन्‍ने का कुंभ स्‍पेशल एडिशन लांच करेगा जागरण

: नौ जनवरी से शुरू किए जाने की संभावना : दैनिक जागरण, इलाहाबाद में चुपचाप प्रति‍द्वंद्वी अखबारों को हतप्रभ करने की तैयारियों में जुटा हुआ है. सूत्रों का कहना है कि नोएडा से विष्‍णु त्रिपाठी एवं लखनऊ से राजीव मिश्रा समेत कुछ और लोग पिछले दो-तीन दिनों से इलाहाबाद में डेरा जमाए हुए हैं. बताया जा रहा है कि ये लोग कुंभ के दौरान एक स्‍पेशल एडिशन की लांचिंग करने की योजना को अंजाम देने में जुटे हुए हैं. विष्‍णु त्रिपाठी के सुपरविजन में इस स्‍पेशल इशु को तैयार किया जा रहा है.

सूत्रों का कहना है कि जागरण 14 जनवरी से शुरू होने वाले कुंभ को ध्‍यान में रखते हुए आठ पन्‍ने के स्‍पेशल अखबार की लांचिंग कर रहा है. उसकी योजना है कि अचानक प्रतिद्वंद्वी अखबारों को चौंकाते हुए उनसे बढ़त ले ली जाए. कुंभ स्‍पेशल के नाम पर यह आठ पन्‍ने का अखबार अगले डेढ़ महीने तक प्रकाशित किया जाएगा. संभावना है कि प्रबंधन नौ जनवरी को इस अखबार को लांच करेगा. इसके चलते ही विष्‍णु त्रिपाठी समेत तमाम वरिष्‍ठ इलाहाबाद में डेरा डाले हुए हैं. अब देखना है कि जागरण का यह स्‍पेशल इशु कितने लोगों को चौकाता है और कितने लोगों को प्रभावित करता है. यह तो इस अखबार के लांच होने के बाद ही पता चलेगा. 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...