Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

इसमें भी मेरे “अलोकतांत्रिक” होने का सुराग मिल गया है : ओम थानवी

Om Thanvi : मुझे नहीं समझ पड़ता कि अगर मेरी वाल पर आ-आकर कोई मेरा और आपका वक्त बरबाद करे और मैं उससे हाथ जोड़ लूं — यानी ब्लॉक कर दूं — तो इसमें आपत्तिजनक क्या है? कुछ फेसबुकिया शोहदों को इसमें भी मेरे "अलोकतांत्रिक" होने का सुराग मिल गया है और फतवाते फिर रहे हैं। हालांकि उनमें ब्लॉक होने का सौभाग्य प्राप्त करने वालों की संख्या अभी दर्जन भर ही होगी, लेकिन सुना है उन वीरों ने मिलकर एक मंडली (प्रीमियर लीग) बना ली है।

लगता है उन्हें लोकतंत्र का मतलब नहीं पता। क्या ब्लॉक कर मैंने किसी का मताधिकार छीन लिया है? या फेसबुक पर ही किसी के आने-जाने पर रोक लगवा दी है (जो मैं कर नहीं सकता!)? मेरी वाल पर किसी की गतिविधि मुझे अशोभनीय लगे तो उसके जारी रहने का फैसला मैं करूंगा या कोई और? किसी के आंगन में जाना और मनचाही हरकतें करते रहना क्या आगंतुक को शोभा देता है? लोकतंत्र का तर्क ऐसी हरकतें करने वाले अवांछित मेहमानों की भला क्या मदद कर सकता है?

'फ़िराक़' साहब का शेर याद आयाः

जो हमको बदनाम करे हैं काश वे इतना सोच सकें
मेरा परदा खोले हैं या अपना परदा खोले हैं?

वरिष्‍ठ पत्रकार ओम थानवी के एफबी वॉल से साभार.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...