Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

ईटीवी के चैनल प्रभारी सहित तीन जमानती वारंट से तलब

जयपुर। एसीजेएम (क्रम-आठ) अदालत ने पूर्व विधायक संयम लोढा के परिवाद पर प्रसंज्ञान लेते हुए ईटीवी न्यूज चैनल के प्रभारी जगदीश चन्द्र सहित तीन जनों को जमानती वारंट से तलब किया है। परिवाद में गलत खबरें प्रसारित कर पांच लाख रूपए मांगे जाने का आरोप लगाया गया है।

जयपुर। एसीजेएम (क्रम-आठ) अदालत ने पूर्व विधायक संयम लोढा के परिवाद पर प्रसंज्ञान लेते हुए ईटीवी न्यूज चैनल के प्रभारी जगदीश चन्द्र सहित तीन जनों को जमानती वारंट से तलब किया है। परिवाद में गलत खबरें प्रसारित कर पांच लाख रूपए मांगे जाने का आरोप लगाया गया है।

परिवाद में ईटीवी के जालौर संवाददाता हरिपाल सिंह व सिरोही की शिवगंज नगरपालिका के पार्षद अशोक कुमार को भी आरोपी बनाया गया है। इसमें कहा गया है कि आरोपियों ने परिवादी की प्रतिष्ठा को आघात पहंुचाने के लिए भय दिखाकर आपराधिक षड़यंत्र रचा।

परिवादी के खिलाफ पांच लाख रूपए के लिए गलत खबर प्रसारित की, जिसमें नगरपालिका अध्यक्ष व संयम लोढा के इशारे पर अतिक्रमण किए जाने की बात कही गई। इसके बाद 22 मई को अशोक व हरिपाल सिंह परिवादी के घर आए और उनसे पांच लाख रूपए मांगे। रूपए नहीं देने पर और खबरें चलाने की धमकी दी। परिवाद के साथ संयम लोढा ने एक सीडी भी पेश की है, जिसमें उनके खिलाफ प्रसारित खबर की रिकॉर्डिग है। साभार : पत्रिका

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...