राजसमंद के तेरापंथ समवसरण में आगामी रविवार यानी छह नवम्बर को ईटीवी के हिंदी-उर्दू न्यूज चैनलों के हेड जगदीश चंद्र को आचार्य तुलसी सम्मान से नवाजा जाएगा. आयोजन समिति के अध्यक्ष महेंद्र कोठारी ने बताया कि इस मौके पर गुजरात की राज्यपाल डा. श्रीमती कमला समेत मुंबई प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कृपाशंकर सिंह, नवनीत के संपादक विश्वनाथ सचदेव, नूतन सबेरा के संपादक नंदकिशोर नौटियाल भी मौजूद रहेंगे.
इस समारोह में राज्य की पर्यटन कला एवं संस्कृति तथा महिला बाल विकास मंत्री बीना भी मौजूद रहेंगी. जगदीश चंद्र को यह सम्मान पत्रकारिता के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य के लिए दिया जा रहा है.





