Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

उत्‍तराखंड के मुख्‍य सचिव से मिलकर पत्रकारों ने विज्ञापन नीति का किया विरोध

 

देहरादून। प्रदेश के मुख्‍य सचिव ने कहा कि समाचार पत्रों के लिए किसी भी विज्ञापन नीति पर जल्दबाजी पर निर्णय नहीं लिया जायेगा और सभी पत्रकारों की सहमति ली जायेगी। मुख्य सचिव व आलोक कुमार जैन ने यह बात उत्तराखण्ड प्रिन्ट मीडिया विज्ञापन नियमावली 2012 पर विरोध् जताने के लिए उनसे मिलने आये उत्तराखंड संयुक्त पत्रकार संघर्ष समिति के शिष्टमंडल से कही।

 

देहरादून। प्रदेश के मुख्‍य सचिव ने कहा कि समाचार पत्रों के लिए किसी भी विज्ञापन नीति पर जल्दबाजी पर निर्णय नहीं लिया जायेगा और सभी पत्रकारों की सहमति ली जायेगी। मुख्य सचिव व आलोक कुमार जैन ने यह बात उत्तराखण्ड प्रिन्ट मीडिया विज्ञापन नियमावली 2012 पर विरोध् जताने के लिए उनसे मिलने आये उत्तराखंड संयुक्त पत्रकार संघर्ष समिति के शिष्टमंडल से कही।
 
उत्तराखंड संयुक्त पत्रकार संघर्ष समिति से जुड़े सैकड़ों पत्रकारों ने आज सचिवालय में मुख्य सचिव श्री जैन से मुलाकात की और सूचना विभाग द्वारा थोपी जा रही प्रस्तावित उत्ताखण्ड प्रिंट मीडिया विज्ञापन नियमावली के विरोध् में ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर समिति के संयोजक अनिल वर्मा ने मुख्य सचिव को बताया कि नई विज्ञापन नीति लागू हो गयी तो लघु एवं मझोले समाचार पत्रों और उनसे जुड़े हजारों लोगों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो जायेगा। ज्ञापन में पत्रकारों ने प्रस्तावित विज्ञापन नीति को पूरी तरह से निरस्त करने की मांग की।
 
पत्रकारों की बात सुनने के बाद मुख्य सचिव ने आश्वस्त किया कि किसी भी नई विज्ञापन नीति पर सभी पत्राकारों की सहमति ली जायेगी और जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लिया जायेगा। मुख्य सचिव से मिलने वालों में अनिल वर्मा के साथ ही सुरेन्द्र अग्रवाल, निशीथ सकलानी, संजय श्रीवास्तव, कपिल गर्ग, सोमपाल सिंह, रचना गर्ग, नरेश रोहिला, विवेक वर्मा, राजेश, असन मोगा, कृष्ण गोपाल, मुल्कराज शर्मा, पवन कुमार गुप्ता, राजेश कुमार भटनागर, कमांडर के एस चौहान, नीलेश कुमार आदि पत्रकार शामिल रहे।    
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...