Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

दिल्ली

उत्‍तर-पूर्वी दिल्‍ली से लोकसभा चुनाव लड़ रहे मशहूर समाजशास्‍त्री प्रो. आनंद कुमार का समर्थन करें

मशहूर समाजशास्‍त्री प्रो. आनंद कुमार उत्‍तर-पूर्वी दिल्‍ली से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं. लोकतंत्र के हक में राजनीति में पढ़े-लिखे और अनुभवी व्‍यक्तियों की जरूरत को देखते हुए हमें पार्टीलाइन से बाहर जाकर भी उनका समर्थन करना चाहिए.

मशहूर समाजशास्‍त्री प्रो. आनंद कुमार उत्‍तर-पूर्वी दिल्‍ली से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं. लोकतंत्र के हक में राजनीति में पढ़े-लिखे और अनुभवी व्‍यक्तियों की जरूरत को देखते हुए हमें पार्टीलाइन से बाहर जाकर भी उनका समर्थन करना चाहिए.

इनकी राजनीतिक यात्रा का आरंभ 1964 में समाजवादी राष्ट्र नायक डॉ. राममनोहर लोहिया की प्रेरणा से हुआ और इन्हें 70 के दशक में लोकनायक जयप्रकाश नारायण का मार्गदर्शन मिला. समाजवादी आंदोलन, जे.पी. आंदोलन, आपातकाल विरोधी प्रतिरोध से लेकर लोकशक्ति अभियान, समाजवादी अभियान, लोक राजनीति मंच, जे.पी. फाउंडेशन और जनलोकपाल आंदोलन के सक्रिय व लोकप्रिय कार्यकर्ता के रूप में इन्होंने विभिन्न सामाजिक-राजनीतिक मोर्चों पर अपनी सक्रिय भागीदारी की है. इन्हें राजनारायण, चंद्रशेखर, कर्पूरी ठाकुर, रविराय, मधु दंडवते, मधु लिमये, अर्जुन सिंह भदौरिया, सरला भदौरिया, किशन पटनायक, रामधन, कृष्णकांत, जनेश्वर मिश्र, ब्रजभूषण तिवारी और मोहन सिंह जैसे नेताओं का सहयोगी बनने का सुअवसर मिला.

इन्होंने बी.एच.यू., जेएनयू और शिकागो विश्वविद्यालय में उच्च् शिक्षा प्राप्त् की. इन्होंंने बी.एच.यू., जेएनयू के अलावा संयुक्त राज्य अमेरिका, जर्मनी, ऑस्टि्या, अर्जेंटीना और फ्रांस में भी अध्यापन किया है. छात्र आंदोलन में सक्रिय आनंद कुमार बनारस और जेएनयू के छात्र संघों के अध्य्क्ष चुने गए. फिर केन्द्रीय विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के राष्ट्रीय अध्य्क्ष के रूप में विभिन्न आंदोलनों में सक्रिय रहे. ये पिछले तीन दशक से देश के प्रतिष्ठित विश्वाविद्यालय – जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं और हाल ही में इनको सर्वसम्मरति से ‘भारतीय समाजशास्त्र परिषद’ का राष्‍ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है.

जेएनयू के शिक्षक गंगा सहाय मीणा के फेसबुक वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...