झाँसी में पत्रकारों के लगातार उत्पीड़न की घटनाओं के विरोध में इलेक्ट्रानिक मीडिया क्लब ने डीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही कई अन्य पत्रकार संगठनों के लोग भी जिलाधिकारी कार्यालय ज्ञापन देने पहुंचे। ज्ञापन में जिलाधिकारी से अनुरोध किया गया है कि इलेक्ट्रानिक और प्रिंट मीडिया के पत्रकार महीने से पुलिस और प्रशासन की मनमानी कार्रवाई से परेशान हैं।
दैनिक जागरण के संपादक यशोवर्धन गुप्त, आज तक के संवाददाता अमित श्रीवास्तव और एएनआई के पत्रकार शकील अली हाशमी के खिलाफ लगातार मुक़दमे दर्ज होने की कार्रवाई से जनपद के पत्रकारों में रोष व्याप्त है। ज्ञापन के माध्यम से पत्रकारों ने सुरक्षा उपलब्ध कराने और उत्पीड़न से बचने का अनुरोध किया गया है। पत्रकारों ने मांग की है कि पत्रकारों पर दर्ज मामले की जांच के लिए जिला प्रशासन कमेटी का गठन करे।
ज्ञापन देने वालों में शकील अली हाशमी, अमित श्रीवास्तव, अब्दुल सत्तार, विनोद गौतम, लक्ष्मी नारायण शर्मा, रघुबीर शर्मा, सुरेन्द्र सिंह, विपिन साहू, राजेश शर्मा, श्याम रायकवार, सिया शरण झा, अजय झा, ब्रजेन्द्र कुशवाहा, इमरान, कुलदीप अवस्थी, रवि वर्मा, सुनील समेत इलेक्ट्रानिक और प्रिंट मीडिया के पत्रकार भारी संख्या में मौजूद रहे।






