अमर उजाला के पत्रकार ऋषिकेश तिवारी को बाहर का रास्ता दिखाने में अमर उजाला के ब्यूरोचीफ अवधेश मल्ल और श्यामनारायण मिश्र तथा विज्ञापन के गिरिजेश मिश्र कामयाब हुए। बताया जा रहा है कि इसकी खुशी में शुक्रवार की रात दावत हुआ और जश्न मनाया गया, जिसमें हिन्दुस्तान के लोग भी शामिल रहे। गोरखपुर यूनिट के लांचिग के समय से अखबार के लिए अपना कीमती समय समर्पित करने वाले ऋषिकेश तिवारी इन दिनों अखबार से बाहर कर दिये गये हैं। जिसको लेकर अमर उजाला के देवरिया कार्यालय में काफी खुशी है और हिन्दुस्तान अखबार के भी कई लोगों का उठना-बैठना शुरू हो गया है।
ऋषिकेश को हटवाने में पूर्व के जिला प्रभारी दिव्यप्रकाश त्रिपाठी की भी अहम भूमिका मानी जा है, जो इन दिनों गोरखपुर यूनिट में तैनात हैं। अमर उजला कार्यालय देवरिया से यूनिट हेड अरुण सहाय अपने सूत्रों से भी पल-पल के खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। कार्यालय के अमर उजाला के एक रिपोर्टर से मिली जानकारी के अनुसार ऋषिकेश के स्थान पर हिंदुस्तान के विश्वदीपक तिवारी को भी लाने की तैयारी हो रही है। सम्पादक द्वारा ऋषिकेश को निकालने की जो भी कार्रवाई की गयी है, वह यूनिट हेड के दबाव में आकर किया गया है।
देवरिया से एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.





