Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

जौनपुर

…एक और सानंद की आस में प्रदूषण से लदी आदि गंगा गोमती

जौनपुर। आदि गंगा कही जाने वाली गोमती नदी को यदि जनपद की जीवन रेखा कहा जाय तो अतिश्योक्ति नहीं होगी। यहां के भूभाग को संमृद्ध बनाने और सांस्कृतिक गौरव दिलाने में इस आदि गंगा गोमती की अहम भूमिका रही है, जिसके कारण जनपद में विकास और हरियाली की गंगा बहने लगी। लेकिन मौजूदा परिवेश में जहां राष्ट्रीय नदी घोषित गंगा हमारेपाप धोते-धोते आज अपने वजूद को बचाने में संघर्षरत है तो कमोवेश वही हाल गंगा की छोटी बहन गोमती का भी हुआ जा रहा है। गंगा के अस्तित्व को बचाने को लेकर जहां संत समाज उद्वेलित है तो वहीं गोमती आज भी स्वामी सानंद जैसा पुत्र ढूंढ रही है।

पीलीभीत के माधोटाण्डा से उदगमित यह आदि गंगा लगभग 900 किमी का सफर तय कर वाराणसी के पास सैदपुर में गंगा से मिलकर अपने सम्पूर्ण अस्तित्व को समर्पित कर देती है। अपने इस सफर में गोमती का 138 किमी लम्बा व्यापक स्वरूप जौनपुर में देखने को मिलता है, जहां यह जनपद को दो बराबर भागों में विभाजित करती है। लेकिन दुखद है कि गोमती संकट प्राचीन समय में जिस गोमती के निर्मल जल को लोग पीते थे। कालान्तर में बढ़ती जनसंख्या के कारण लोगों के शौचालय व दैनिक उपयोग का गन्दा जल सरकारी व्यवस्था के अन्तर्गत नदी में बहाया जाने लगा।

औद्योगिक युग की शुरुआत होते ही कारखानों का रासायनिक तथा हानिकारक जल भी गोमती में छोड़ा जाने लगा, जिसका परिणाम यह हुआ कि गोमती जल की निर्मलता प्रदूषित व विषैली होने लगी है, जिसके कारण जल में दुर्गन्ध व गन्दगी के कारण हाथ मुंह धोने लायक भी नहीं बचा है। लेकिन इस तथ्य की ओर प्रशासन, नगर पालिका, जल निगम व प्रदूषण विभाग का ध्यान नहीं जाता है।

जौनपुर से राजेश मौर्य की रिपोर्ट. 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...