Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

दिल्ली

एक पत्रकार है जो चिल्ला रही है कि देखो मेरी ख़बर का असर हुआ…

Dilnawaz Pasha : एक पत्रकार है जो चिल्ला रही है कि देखो मेरी ख़बर का असर हुआ, तीन सिपाही निलंबित हो गए. एक पार्टी है जो कह रही है कि देखो हमारे वीडियो का असर हुआ और तीन सिपाही निलंबित हो गए. लेकिन सच यह है कि यह एक आम आदमी की जीत है. जो बुराई नहीं देख सकता. जिस व्यक्ति ने यह वीडियो बनाया वो एक आम आदमी था जो उस दिन रास्ते से गुज़र रहा था. युवक को बेरहमी से पिटते हुए देखा और उससे रहा नहीं गया.

Dilnawaz Pasha : एक पत्रकार है जो चिल्ला रही है कि देखो मेरी ख़बर का असर हुआ, तीन सिपाही निलंबित हो गए. एक पार्टी है जो कह रही है कि देखो हमारे वीडियो का असर हुआ और तीन सिपाही निलंबित हो गए. लेकिन सच यह है कि यह एक आम आदमी की जीत है. जो बुराई नहीं देख सकता. जिस व्यक्ति ने यह वीडियो बनाया वो एक आम आदमी था जो उस दिन रास्ते से गुज़र रहा था. युवक को बेरहमी से पिटते हुए देखा और उससे रहा नहीं गया.

वो आम आदमी कहता है, "देश की राजधानी में, सबसे चर्चित पर्यटन स्थल के पास, बच्चों, बुज़ुर्गों, विदेशी सैलानियों के सामने एक युवक पिट रहा था. और सब देख रहे थे. खामोश. डर से सहमे हुए. पुलिस की ये बर्बरता देख क्या बच्चे कभी उन पर विश्वास कर पाते? मुझे बहुत गुस्सा आ रहा था. मैं पुलिस से जाकर भिड़ नहीं सकता था. इसलिए कैमरे का इस्तेमाल किया. सोचा यह सच्चाई पुलिस के बड़े अधिकारियों तक पहुँचेगी."

यक़ीन जानिए, सबसे ताक़तवर और सबसे असरदार वो आम आदमी है जो अपनी ज़िम्मेदारी को समझता है. बुराई को देखकर ख़ामोश नहीं बैठता. जो उससे बन पड़ता है वो करता है. बस आँखे मूँदकर आगे नहीं गुज़र जाता. जान लीजिए, बुरे को बुरा कहना सबसे बड़ा विरोध है. और हाँ, आम आदमी पार्टी में भी पहले 'आम आदमी' आता है. अंतिम बातः पत्रकार या पार्टी नहीं, आम आदमी असरदार होने चाहिए!

बीबीसी में कार्यरत पत्रकार दिलनवाज पाशा के फेसबुक वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...