Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

एमपी में टीवी पत्रकार को गोली मारी गई, हालत गंभीर

मध्‍य प्रदेश के रतलाम शहर में एक हिस्‍ट्रीशीटर ने सोमवार की रात एक न्‍यूज चैनल के पत्रकार को गोली मारी दी. इस गोलीबारी में पत्रकार के दो साथी भी घायल हुए हैं. घायल पत्रकार का इलाज इंदौर मेडिकल कालेज में चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर लेकिन स्थिर बताई जा रही है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है परन्‍तु हिस्‍ट्रीशीटर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है. घटना आपसी रंजिश का परिणाम बताया जा रहा है.

मध्‍य प्रदेश के रतलाम शहर में एक हिस्‍ट्रीशीटर ने सोमवार की रात एक न्‍यूज चैनल के पत्रकार को गोली मारी दी. इस गोलीबारी में पत्रकार के दो साथी भी घायल हुए हैं. घायल पत्रकार का इलाज इंदौर मेडिकल कालेज में चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर लेकिन स्थिर बताई जा रही है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है परन्‍तु हिस्‍ट्रीशीटर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है. घटना आपसी रंजिश का परिणाम बताया जा रहा है.

बताया जा रहा है कि खबर भारती के लिए काम करने वाले करणधीर बड़गोतिया सोमवार की रात कार से अपने चचेरे भाई अडडू और दोस्‍त इम्तियाज उर्फ गब्‍बू के साथ कहीं से आ रहे थे. वे लोग जैसे ही गांधी नगर के पास पहुंचे, हिस्‍ट्रीशीटर गुगरा सहित उसके चार साथी सामने आकर फायरिंग कर दी. एक गोली करण के दाहिने तरफ सीने पर लगी. उनके साथ के दोनों लोगों को छर्रे लगे. साथ के लोग तत्‍काल करण को रतलाम जिला सिविल अस्‍पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद करण को इंदौर रेफर कर दिया गया.

घटना की सूचना पर एडीशनल एसपी राजेश व्‍यास एवं सीएसपी गजेंद्र सिंह वर्धमान भी सिविल अस्‍पताल पहुंच गए तथा घायलों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी प्राप्‍त की. बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले किसी बात को लेकर करण और गुगरा के बीच विवाद हुआ था. इसके बाद करण और उसके परिजन औद्योगिक क्षेत्र थाने में इसकी शिकायत की थी. लोगों का कहना है कि किसी लेनदेन को लेकर इन लोगों के बीच काफी लंबे समय से विवाद चल रहा है. पुलिस ने गुगरा और उसके साथियों के खिलाफ जानलेवा हमला का मामला दर्ज कर लिया है.

इधर इंदौर से खबर है कि करण के सीने में 312 बोर के कट्टे से गोली मारी गई थी. डाक्‍टरों ने करण के सीने से गोली निकाल दी है. उनकी हालत अभी भी गंभीर किंतु स्थिर बनी हुई है. इस घटना को लेकर रतलाम के पत्रकारों में नाराजगी है. करण ने कुछ समय पहले ही खबर भारती न्‍यूज चैनल ज्‍वाइन किया है. इसके पहले वे इंडिया न्‍यूज से जुड़े हुए थे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...