जबलपुर से खबर है कि एसएमबीसी इनसाइट न्यूज चैनल से खबर है कि दो पत्रकारों ने इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफा देने वालों में विशाल ओझा और तरुण ठाकुर हैं. विशाल आउटपुट में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत थे. वे पिछले बारह सालों से इलेक्ट्रानिक मीडिया में सक्रिय हैं. ईटीवी, भोपाल, आजतक के लिए इलाहाबाद में काम कर चुके हैं. वहीं तरुण रन डाउन प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत थे. वे पटना में मौर्य टीवी और आर्यन टीवी को अपनी सेवाएं दे चुके हैं. वे टेक्निकल और एडिटोरियल दोनों में महारत रखते हैं. बताया जा रहा है कि आंतरिक स्थितियों से परेशान होकर दोनों लोगों ने चैनल को अलविदा कहा है. ये लोग अपनी नई पारी कहां से शुरू करने जा रहे हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है.





