एसएमबीसी इनसाइट चैनल से खबर है कि मनीष मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर सीईओ के पद पर कार्यरत थे. बताया जा रहा है कि प्रबंधन से मतभेद के बाद मनीष ने इस्तीफा दिया है. वे चैनल की लांचिंग के समय से जुड़े हुए थे. मनीष के निर्देशन में ही चैनल लांच हुआ. मनीष प्रबंधन के अप्रोफेशनल रवैये से खुश नहीं थे. मनीष सिम्बायोसिस से एमबीए हैं. उन्हें फार्मा और मीडिया में काम करने का लम्बा अनुभव रहा है. वे एमएमबीसी से पहले नईदुनिया के साथ वरिष्ठ पद पर काम कर चुके हैं.
मुंबई से खबर है कि आसिम खान ने पाल मीडिया ग्रुप के चैनल लेमन से जुड़ गए हैं. उन्हें चैनल में आउटपुट हेड बनाया गया है. आसिम इससे पहले मासिक पत्रिका जर्नोस्पाई के संपादक रह चुके हैं. इन्होंने मीडिया स्कूलों में बच्चों को शिक्षा भी दी है.





