Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

ओवैसी समर्थकों ने फिर किया हमला, मीडियाकर्मी घायल

अपने कथित नफरत भरे भड़काने वाले भाषण के लिए विधायक अकबरूद्दीन ओवैसी की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे संदिग्ध एमआईएम समर्थकों ने पुलिस पर पथराव किया। इसमें पांच पुलिसकर्मी और कुछ मीडियाकर्मी घायल हो गए। घटना के बाद ऐतिहासिक चारमीनार के आसपास के इलाकों में तनाव व्याप्त है। पुलिस ने कहा कि चारमीनार के करीब मक्का मस्जिद में शुक्रवार की नमाज के बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसके बाद पुलिस को भीड़ को तितरबितर करने के लिए आंसूगैस के गोले छोड़ने पड़े।

हैदराबाद के पुलिस आयुक्त अनुराग शर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि प्रदर्शनकारियों को तितरबितर कर दिया गया है। स्थिति पर नियंत्रण कर लिया गया है और अब यहां शांति है। पुलिस पथराव की घटना के सिलसिले में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया में है। शर्मा ने कहा कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। उन्होंने कहा कि पथराव करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस निश्चय ही कार्रवाई करेगी। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि ऐहतियातन पुराने शहर के सभी संवेदनशील इलाकों में गश्त सघन कर दी गई है। (एजेंसी)

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...