Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

दिल्ली

कनाट प्लेस में अखबारों-पत्रिकाओं की फुटपाथीय दुकान और मोदी-केजरीवाल पर छिड़ी आम-खास में बहस महान

Shailesh Bharatwasi : आज की शाम। कनॉटप्लेस में अख़बारों-पत्रिकाओं की एक फुटपाथीय दुकान। 6-7 लोग जिसमें से दो इस दुकान को चलाते हैं, एक व्यक्ति ऑटो चलाता है, एक कनॉट प्लेस में ही फुटपाथ पर 100 रुपये वाली शर्ट बेचता है। 1-2 शायद अख़बार-पत्रिका खरीदने पहुँचे हैं। सब यही चर्चा कर रहै हैं कि इस बार वोट किसको दें। तमाम बहस के बाद इनका निष्कर्ष यही है कि केजरीवाल बहुत ईमानदार आदमी है। उसे ही देना चाहिए।

Shailesh Bharatwasi : आज की शाम। कनॉटप्लेस में अख़बारों-पत्रिकाओं की एक फुटपाथीय दुकान। 6-7 लोग जिसमें से दो इस दुकान को चलाते हैं, एक व्यक्ति ऑटो चलाता है, एक कनॉट प्लेस में ही फुटपाथ पर 100 रुपये वाली शर्ट बेचता है। 1-2 शायद अख़बार-पत्रिका खरीदने पहुँचे हैं। सब यही चर्चा कर रहै हैं कि इस बार वोट किसको दें। तमाम बहस के बाद इनका निष्कर्ष यही है कि केजरीवाल बहुत ईमानदार आदमी है। उसे ही देना चाहिए।

इतनी देर में एक कार आकर रुकती है।

कार के भीतर से ही एक आदमी बोलता है कि क्या देश में फिर से राष्ट्रपति शासन लगवाना है? तुम्हारे केजरीवाल ने दिल्ली को बदलने के बजाय देश बदलने क्यों भागा? बहुत लोभी निकला।

बाकी 7 लोगों ने कहा कि केजरीवाल को ये लोग काम नहीं करने दे रहे थे।

कार वाला तैश में आ गया। कार से बाहर आ गया। कहा- उसको काम करने से किसने रोका था? वो काम करना ही नहीं चाहता था।

विपक्ष ने बोला- सबसे बड़ी प्रॉब्लम भ्रष्टाचार है। उसका खतम होना ज़रूरी है, वो केंसर है। और वो केंसर केवल 'आप' ही खतम कर सकती है।

कारवाला बोला- तुम्हारा केजरीवाल केंद्र में सरकार बना लेगा क्या? कितने सीटें आएँगी?

लोग बोले- 50 तो आएँगी ही।

कारवाला बोला- 5 नहीं आएँगी। और मान लो पचास आ भी गई तो क्या केजरीवाल प्रधानमंत्री बन जाएगा?

लोग बोले- मालूम है, नहीं बन पाएगा, लेकिन ईमानदार आदमी विपक्ष में बैठेगा तो पक्षवाला दबाव में अच्छा काम करेगा। आप बताओ, किसको वोट देना चाहिए?

कारवाला बोला- देखो भाई। मैं भी देश की चिंता करता हूँ । मुझे मालूम है कांग्रेस भी चोर है, बीजेपी भी। देश को गर्त में जाने से एक ही आदमी बचा सकता है। वो है मोदी। और कोई नहीं। बोलो भारत माता की…

किसी ने जय नहीं बोला।

लोग बोले- मोदी तो अंबानी का आदमी है। वो आएगा तो महँगाई और बढ़ेगी।

बहस लगभग घंटों चली। कारवाला यह कहते हुए गया कि मैं आम आदमी नहीं हूँ। आप जैसे लोग आम आदमी हैं। अच्छा आदमी चुनोगे तो अपना भला करोगे, मेरा क्या जाएगा, किसी को भी वोट दो।

हिंदयुग्म प्रकाशन के निदेशक और चर्चित ब्लागर शैलेष भारतवासी के फेसबुक वॉल से.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...