Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

करोड़ों के पीडीएस घोटाले की जांच कर रहे आईपीएस एमएस चौहान लापता

अरुणाचल प्रदेश के पश्चिमी कामेंग जिले के तिप्पी नामक जगह से एक आईपीएस अधिकारी के लापता होने की खबर है. विशेष जांच शाखा के पुलिस अधीक्षक एमएस चौहान मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे तिप्पी के पास उस वक्त अचानक लापता हो गए जब वो ईटानगर से तवांग जा रहे थे. एमएस चौहान को अरुणाचल प्रदेश में वर्ष 2008 में हुए करोड़ों रुपये के पीडीएस घोटाले के मामले में गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने विशेष जांच अधिकारी नियुक्त किया था.

अरुणाचल प्रदेश के पश्चिमी कामेंग जिले के तिप्पी नामक जगह से एक आईपीएस अधिकारी के लापता होने की खबर है. विशेष जांच शाखा के पुलिस अधीक्षक एमएस चौहान मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे तिप्पी के पास उस वक्त अचानक लापता हो गए जब वो ईटानगर से तवांग जा रहे थे. एमएस चौहान को अरुणाचल प्रदेश में वर्ष 2008 में हुए करोड़ों रुपये के पीडीएस घोटाले के मामले में गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने विशेष जांच अधिकारी नियुक्त किया था.

समाचार एजेंसी पीटीआई ने पश्चिमी कामेंग के पुलिस अधीक्षक टीटी लामा के हवाले से कहा है कि आईपीएस अधिकारी चौहान ने अपने अधीनस्थ इंस्पेक्टर मोहन काए और कांस्टेबल विक्रम सिंह से उन्हें तिप्पी स्थित बाजार तक छोड़ने और उनके आने तक इंतजार करने को कहा था.

टीटी लामा के अनुसार चौहान ने उसके बाद एक साथ खाना खाने की बात कही थी, लेकिन वहां से जाने के बाद से अब तक उनका कुछ भी पता नहीं चल सका है. पीटीआई के मुताबिक एसपी लामा ने उनके अपहरण की किसी भी आशंका को खारिज किया है क्योंकि वो जहां गए थे वो काफी भीड़-भाड़ वाला इलाका है. लामा ने बताया, “हमने पिछली रात से ही व्यापक तलाशी अभियान चला रखा है, लेकिन अभी तक उनका कोई भी सुराग नहीं मिल सका है.” इस मामले में भलुकपॉन्ग पुलिस थाने में एक रिपोर्ट भी दर्ज करा दी गई है.

अरुणाचल प्रदेश में जन वितरण प्रणाली में एक हज़ार करोड़ रुपए का घोटाला सामने आने के बाद मामले की जांच के लिए गुवाहाटी हाई कोर्ट की निगरानी में विशेष जांच इकाई का गठन किया गया था. गुवाहाटी हाई कोर्ट भारत का एकमात्र हाई कोर्ट है जो पूर्वोत्तर के सात राज्यों के मामलों की सुनवाई करता है. इस घोटाले के तहत ट्रांसपोर्ट में रियायत के करोड़ों रुपयों के फ़र्ज़ी बिल को पास किया गया था. यही नहीं, आवश्यक वस्तुओं की ख़रीद के लिए भी जो बिल पास किए गए थे, उनकी राशि बहुत ज़्यादा थी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...