Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

कांग्रेसी सांसद लाल सिंह ने संसद में कहा जी टीवी समूह का लाइसेंस हो रद्द

नई दिल्ली। प्रेस को और जवाबदेह बनाने की मांग के बीच केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि मीडिया के विषय-वस्तु विनियमन जैसे संवेदनशील मुद्दे पर वह लोकसभा की भावना के अनुरूप रुख अपनाएगी। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने कहा कि चूंकि यह बुनियादी लोकतंत्र से जुड़ा मुद्दा है, इसलिए हमें प्रेस को आत्म-नियमन तंत्र बनाने का मौका देना चाहिए, लेकिन हम चर्चा के लिए तैयार हैं और सदन की भावना के अनुरूप रुख अपनाएंगे।

जनता दल (युनाइटेड) नेता शरद यादव ने कहा कि मीडिया को जबावदेह बनाने की जरूरत है और सरकार को भारतीय प्रेस परिषद या संसद को ऐसा करने का अधिकार देना चाहिए। वहीं कांग्रेस सांसद लाल सिंह चाहते थे कि सरकार जी टीवी समूह का लाइसेंस रद्द करे क्योंकि इस समूह ने पार्टी के सांसद एवं उद्योगपति नवीन जिंदल से कथित तौर पर रिश्वत मांगी थी। तिवारी ने जवाब दिया कि इस आपराधिक मामले की जांच चल रही है। पेड न्यूज की घटनाओं से संम्बधित एक सवाल पर मंत्री ने कहा कि कौन सी खबर पैसे देकर छपवाई गई है, यह तय करना एक चुनौती है। उन्होंने कहा कि जी टीवी बनाम जिंदल मामले पर चर्चा के लिए अंतर-मंत्रालयीय समिति की एक बैठक बुधवार को होगी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...