Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

कार्यक्रम प्रस्‍तुत करते एंकर को पेट्रोल छिड़ककर जलाया

दक्षिण अमरीका के देश बोलिविया में एक रेडियो प्रस्तोता को कुछ अज्ञात हमलावरों ने प्रोग्राम प्रस्तुत करते वक्त उन्हें आग लगा दिया. बोलिविया के दक्षिणी शहर याकुबा के रेडियो स्टेशन 'रेडियो पॉप्युलर' के प्रस्तोता फ़र्नान्डो विडाल पर चार लोगों ने पेट्रोल छिड़क कर आग के हवाले कर दिया. रेडियो स्टेशन के कर्मचारियों ने बताया कि विडाल एक रेडियो शो कर रहे थे जब स्टूडियों में हमलावर घुस आए. इस हमले में विडाल के साथ स्टूडियों में तकनीक पक्ष संभालने वाला एक कर्मचारी भी घायल हुआ है. दोनों पर आग से झुलसने का इलाज किया जा रहा है.

तस्करी का विरोध : विडाल के संबंधियों ने बताया कि वो सीमा से सटे इलाक़ों में तस्करी पर रिपोर्ट कर रहे थे जब उन पर ये हमला हुआ. विडाल के दामाद एस्तेबेदान फ़रहान ने बताया कि विडाल का चेहरा, बांहे और सीना आग में झुलस गए हैं. फ़रहान ने कहा कि विडाल स्थानीय सरकार के घोर आलोचक रहे हैं और उन्होंने कई बार अपने प्रोग्राम में भी सरकार के कार्यों की निंदा की है. उन्होंने कहा कि उन्हें शक है कि इस हमले का कारण राजनीतिक है लेकिन पुलिस ने हमले का कारणों पर अभी कुछ नहीं कहा है. हमले में शामिल होने की आशंका पर तीन लोगों को गिरफ़्तार किया गया है. याकूबा शहर अर्जेंटीना की सीमा से सिर्फ तीन किलोमीटर की दूरी पर है. सीमा पार से तस्करी में हाल के दिनों में काफी बढ़ोतरी हुई है, खासकर एलपीजी की तस्करी काफी बढ़ी है. विडाल जैसे पत्रकार इसका विरोध करते आए हैं. (बीबीसी)
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...