Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

दिल्ली

कालाबाजारियों की सबसे बड़ी संरक्षक भारतीय जनता पार्टी है

Yashwant Singh : कालाबाजारियों की सबसे बड़ी संरक्षक भारतीय जनता पार्टी है…. दिल्ली में सत्ताधारी कांग्रेस वाले डर के मारे कालाबाजारियों पर छापे नहीं डाल रहे क्योंकि चुनाव का वक्त है, कालाबाजारियों के बहाने पूरे व्यापारियों के वोट को भुना लेगी भाजपा. यही वजह है कि शीला दीक्षित कालाबाजारीजी, दलालजी और आढ़तीजी लोगों से हाथ जोड़कर विनती कर रही हैं कि हे महानुभावों, जिस प्याज को आप दबाए बैठे हैं, उसे अब तो रिलीज कर दें… काहें मिट्टी पलीद करा रहे हैं…

Yashwant Singh : कालाबाजारियों की सबसे बड़ी संरक्षक भारतीय जनता पार्टी है…. दिल्ली में सत्ताधारी कांग्रेस वाले डर के मारे कालाबाजारियों पर छापे नहीं डाल रहे क्योंकि चुनाव का वक्त है, कालाबाजारियों के बहाने पूरे व्यापारियों के वोट को भुना लेगी भाजपा. यही वजह है कि शीला दीक्षित कालाबाजारीजी, दलालजी और आढ़तीजी लोगों से हाथ जोड़कर विनती कर रही हैं कि हे महानुभावों, जिस प्याज को आप दबाए बैठे हैं, उसे अब तो रिलीज कर दें… काहें मिट्टी पलीद करा रहे हैं…

उधर, बीजेपी वाले मौके का पूरा फायदा उठाते हुए अपने मित्र कालाबाजारियों, आढ़तियों, दलालों आदि को सक्रिय कर चुके हैं कि जितना दबा सकते हो दबा लो, ताकि कांग्रेस की बैंड बजे… बीजेपी को कहा ही जाता है कि वो व्यापारियों, बनियों, सनातन धनाढ्यों, शहरी मध्य वर्ग और कट्टर परंपरावादी व बेअक्ल यथास्थितिवादी लोगों की पार्टी है… इस कांग्रेसी और बीजेपी राजनीति के चक्कर में पिस रहे हैं हम आप सब… दुर्भाग्य ये कि कम्युनिस्टों, प्रगतिशीलों का कोई नामलेवा नहीं क्योंकि इन लोगों ने भी कांग्रेस परस्त राजनीति के चक्कर में, देश के मन-मिजाज को न समझ पाने की गल्ती में अपनी जमीन गंवा चुके हैं… ऐसे में विकल्प बहुत सीमित हैं..

जातिवादी सपा और जातिवादी बसपा से किसी को कोई उम्मीद नहीं… ऐसे में फिलहाल तो आम आदमी पार्टी ही एक आशा की किरण है… इन्हें एक बार मौका दिया जाना चाहिए… दिल्ली प्रदेश की बात करें तो यहां केजरीवाल के पक्ष में अंदरुनी किस्म की लहर है… मैं जब जब जहां जहां जाता हूं, वहां चुनाव और वोट के बारे में एक बार बात कर ही लेता हूं… एक डाक्टर के यहां आंख टेस्ट कराने गया था, उनका साफ कहना था कि एक बार केजरीवाल को आजमाया जाना चाहिए, इसलिए उनका वोट इस बार आप को… एक आटो ड्राइवर ने बहुत साफ कहा कि केजरीवाल को इस बार वोट देना जरूरी है क्योंकि भाजपा और कांग्रेस दिल्ली में मिलजुल कर चोरी, भ्रष्टाचार, महंगाई, दुख पैदा कर रहे हैं, इसे बढ़ा रहे हैं.. आस-पड़ोस के लोगों से जब कभी बात होती है तो सबको केजरीवाल और आप जपते देखता हूं… मैं कह सकता हूं कि मीडिया के आकलन दिल्ली को लेकर झूठे साबित होंगे और आम आदमी पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने में सफल होगी…

भड़ास के एडिटर यशवंत सिंह के फेसबुक वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...