Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

किरण बेदी के शो में आ चुका है बलात्कारी

नई दिल्ली। दिल्ली में मेडिकल छात्रा से गैंग रेप का आरोपी राम सिंह सामाजिक कार्यकर्ता और पूर्व आईपीएस किरण बेदी के टीवी शो "आप की कचहरी"में आ चुका है। एक समाचार पत्र के मुताबिक शो में राम सिंह ने अपने नियोक्ता से हर्जाना मांगा था।

नई दिल्ली। दिल्ली में मेडिकल छात्रा से गैंग रेप का आरोपी राम सिंह सामाजिक कार्यकर्ता और पूर्व आईपीएस किरण बेदी के टीवी शो "आप की कचहरी"में आ चुका है। एक समाचार पत्र के मुताबिक शो में राम सिंह ने अपने नियोक्ता से हर्जाना मांगा था।

5 अप्रैल 2009 को राम सिंह बस लेकर चिराग दिल्ली से खानपुर की ओर जा रहा था। लाडो सराय के नजदीक उसने लेफ्ट टर्न लिया। उसी समय सामने एक ऑटो आ गया। राम सिंह ने ऑटो को बचाने के लिए बस को डिवाइडर पर चढ़ा दिया। दुर्घटना में राम सिंह के हाथ में गंभीर चोट लगी। एम्स के ट्रॉमा सेंटर में राम सिंह का ऑपरेशन हुआ। उसके हाथ में मेटल रॉड लगानी पड़ी। इलाज में काफी खर्चा हुआ था।

इसलिए रामसिंह मुआवजे के लिए लेबर कोर्ट गया। उसने अपने नियोक्ता से 12 लाख रुपए का मुआवजा मांगा। किरण बेदी ने बताया कि राम सिंह मेरे शो में आया था। उसने आरोप लगाया था कि नियोक्ता ने उसकी कोई मदद नहीं की। नियोक्ता ने राम सिंह को हर्जाना देने से भी इनकार कर दिया। उसका कहना था कि राम सिंह का बर्ताव सही नहीं है। शो के अंत में फैसला हुआ कि राम सिंह को कोई पैसा नहीं मिलेगा।

नियोक्ता ने कहा कि राम सिंह उसे बताए बिना बस लेकर गया था। 4 अप्रेल 2009 को ही मैनेजर को बता दिया था कि कंपनी की सभी बसें सर्विस से हटा दी गई है। इसलिए वह बस को ना चलाएं। बावजूद इसके वह पांच अप्रेल को बस लेकर चला गया और एक्सीडेंट कर दिया। दुर्घटना के वक्त वह शराब पीए हुए था। यहीं नहीं उसने हेल्पर को भी बसा चलाने दी। राम सिंह आदतन बदमाश है। दुर्घटना उसकी लापरवाही से हुई थी। (पत्रिका)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...