Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

कुमार सौवीर को जर्नलिस्‍ट ऑफ द इयर से सम्‍मानित किया खंडूरी ने

: नीरज उत्‍तराखंडी एवं अनिरुद्ध सिंह को भी सम्‍मान : देहरादून : उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री और रिटायर्ड मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी ने यहां आयोजित एक समारोह में पत्रकार कुमार सौवीर, नीरज उत्‍तराखंडी और अनिरूद्ध सिंह को सम्‍मानि‍त किया। इन सभी को पत्रकारिता के क्षेत्र में किये गये उनके योगदान के लिए सम्‍मानित किया गया। समारोह का आयोजन पंडित हरिशंकर द्विवेदी फाउंडेशन और विजन-2020 द्वारा संयुक्‍त रूप से किया गया था।

: नीरज उत्‍तराखंडी एवं अनिरुद्ध सिंह को भी सम्‍मान : देहरादून : उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री और रिटायर्ड मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी ने यहां आयोजित एक समारोह में पत्रकार कुमार सौवीर, नीरज उत्‍तराखंडी और अनिरूद्ध सिंह को सम्‍मानि‍त किया। इन सभी को पत्रकारिता के क्षेत्र में किये गये उनके योगदान के लिए सम्‍मानित किया गया। समारोह का आयोजन पंडित हरिशंकर द्विवेदी फाउंडेशन और विजन-2020 द्वारा संयुक्‍त रूप से किया गया था।

पॉम सिटी में आयोजित इस समारोह में बड़ी संख्‍या में पत्रकारों, समाजसेवियों और विभिन्‍न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भाग लिया। इस मौके पर श्री खंडूरी ने पत्रकारों से बेलौस पत्रकारिता की अपील की, लेकिन कहा कि अति-व्‍यावसायिकीकरण का मौजूदा उफान पत्रकारिता के लिए घातक साबित हो सकता है। उनका कहना था कि अब यह पत्रकारों को ही तय करना है कि उनकी दिशा क्‍या होगी। खंडूरी बोले कि समाज के दूसरे क्षेत्रों के लिए प्रकाशस्‍तंभ और गहरी आलोचना का अधिकार रखने वाले इस समाज के लिए बेहतर होगा कि वह अपने लिए खुद ही मार्ग-दर्शक सिद्धांत तय करे। हालांकि, उनका मानना था कि इस समाज पर भी जनता की उतनी ही गहरी निगाह है, ऐसे में पत्रकारों की जिम्‍मेदारी और भी बढ़ जाती है। पत्रकार समाज से अलग नहीं, बल्कि समाज का ही हिस्‍सा हैं।

मुख्यमंत्री भुवन चन्द्र खंडूड़ी ने ''विज़न 2020'' परिवार द्वारा शुरू की गई मैगजीन ‘ट्रैवल अपडेट’ की साज-सज्जा को लेकर खुशी जताई और कहा कि यह पत्रिका भारतीय पर्यटन की खूबसूरती का परिचय विदेशी सैलानियों से करवाने में सफल होगी।

इस मौके पर लखनऊ के कुमार सौवीर को पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्‍लेखनीय कार्यों के लिए उन्‍हें जनर्लिस्‍ट ऑफ द इयर- 2011 का सम्‍मान दिया गया। श्री खंडूरी ने उन्‍हें प्रमाणपत्र, स्‍मृतिका और शाल से सम्‍मानित किया। यंग जनर्लिस्‍ट ऑफ इयर- 2011 का सम्‍मान सहारा समय के अनिरूद्ध सिंह और स्‍वतंत्र पत्रकार नीरज उत्‍तराखंडी को दिया गया। कार्यक्रम का संचालन फाउंडेशन के अध्‍यक्ष हर्ष वर्द्धन द्विवेदी, विजन के सम्‍पादक सुखवीर सिंह तोमर के अलावा मयंक ने भी किया। इस मौके पर वसंत निगम, मनीष चंद्र, मनीष श्रीवास्‍तव, मोहम्‍मद अरशद समेत बड़ी तादात में पत्रकार भी उपस्थित थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...