Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

केके उपाध्‍याय बनेंगे लखनऊ के संपादक, सूर्यकांत द्विवेदी को अभयदान!

: अनिल भास्‍कर बनेंगे पश्चिमी यूपी हेड : हिंदुस्‍तान में सीनियर लेबल पर बदलाव को लेकर बहुत सुगबुगाहट है. कई सीनियरों की जिम्‍मेदारियां बदली जा रही हैं. हालांकि अभी इसके लिए लेटर जारी नहीं हुए हैं क्‍योंकि प्रधान संपादक शशि शेखर देश से बाहर हैं. संभावना है कि उनके आने के बाद ही इन बदलावों को लेकर लेटर जारी किए जाएंगे. पिछले दिनों ही कुछ यूनिटों के संपादकों की जिम्‍मेदारियां बदली गई हैं. इसलिए कयास लगाया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले टीम मजबूत करने के लिए यह बदलाव किए जाएंगे.

चर्चा के रूप में जो खबरें आ रही हैं उसके अनुसार पटना में स्‍टेट हेड की जिम्‍मेदारी निभा रहे केके उपाध्‍याय को लखनऊ लाया जा रहा है. वे नवीन जोशी की जगह जिम्‍मेदारी देखेंगे क्‍योंकि नवीन जोशी नवम्‍बर में रिटायर होने जा रहे हैं. उन्‍हें एक्‍सटेंशन नहीं दिया जा रहा है. दूसरी तरफ पश्चिमी यूपी में तीन यूनिटों की जिम्‍मेदारी देख रहे डा. तीरविजय सिंह को केके उपाध्‍याय की जगह पटना भेजे जाने की तैयारी है. डा. तीरविजय लंबे समय से बिहार जाने की कोशिश में जुटे हुए हैं. माना जा रहा है कि उनकी यह इच्‍छा इस बार पूरी हो जाएगी.

दूसरी तरफ चर्चा यह है कि बनारस के संपादक रहे तथा मेरठ भेजे गए अनिल भास्‍कर को प्रमोट करके सीनियर आरई बनाया जाने वाला है. वे डा. तीरविजय सिंह की जगह पश्चिमी यूपी के स्‍टेट हेड बनाए जाएंगे. जबकि सूर्यकांत द्विवेदी मेरठ के संपादक बने रहेंगे. हालांकि पहले सूचना आ रही थी कि उन्‍हें दिल्‍ली अटैच किया जा सकता है, पर अब उन्‍हें अभयदान मिल गया है. संभावना है कि शशि शेखर के विदेश से वापस आने के बाद ही इस प्रक्रिया को अंजाम दिया जाएगा. (कानाफूसी)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...