Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

दिल्ली

केजड़ीवाल की आस्तकिता अवसरवादी राजनीति नहीं है?

Mukesh Kumar : वैसे तो किसी को कभी भी कहीं भी भगवान मिल सकते हैं क्योंकि ये विज्ञान का नहीं आस्थाओं का मामला है। लेकिन अरविंद केजडीवाल का ये कहना सही नहीं लगता कि उनकी सफलताओं ने उन्हें ये मानने को मजबूर कर दिया कि ईश्वर है। साफ़ है कि जिन्होंने उनको समर्थन और वोट देकर इस मुकाम तक पहुँचाया उनका श्रेय वे ईश्वर के खाते में डालकर आम आदमियों के साथ अन्याय कर रहे हैं।

Mukesh Kumar : वैसे तो किसी को कभी भी कहीं भी भगवान मिल सकते हैं क्योंकि ये विज्ञान का नहीं आस्थाओं का मामला है। लेकिन अरविंद केजडीवाल का ये कहना सही नहीं लगता कि उनकी सफलताओं ने उन्हें ये मानने को मजबूर कर दिया कि ईश्वर है। साफ़ है कि जिन्होंने उनको समर्थन और वोट देकर इस मुकाम तक पहुँचाया उनका श्रेय वे ईश्वर के खाते में डालकर आम आदमियों के साथ अन्याय कर रहे हैं।

क्या केजड़ीवाल ये कहना चाहते है कि अगर वे असफल हो गए होते तो नास्तिक बने रहते? और अगर आगे उन्हें फिर कामयाबी नहीं मिली तो उसके लिए कौन ज़िम्मेदार होगा- ईश्वर या आम आदमी? अब ये मत कहिएगा दोनों। भाग्यवादी अकसर इस तरह के तर्क दिया करते हैं अपनी आस्तिकता के समर्थन में।

ये क्यों न माना जाए कि ये अरविंद केजडीवाल का राजनीतिक पैंतरा है? उन्हें लग रहा है कि एक नास्तिक को आम जनता नहीं स्वीकारेगी और आस्तिक बहुसंख्यक उनके ख़िलाफ मोर्चेबंदी कर सकते हैं इसलिए बेहतर है कि आस्तिक हो जाओ।

मुझे लगता है कि अपने विचारों से उनका ये सबसे बड़ा ज्ञात विचलन है और इसे दर्ज़ किया जाना चाहिए। अगर व्यावहारिक राजनीति का तकाज़ा मानकर वे आस्तिकता को स्वीकार कर रहे हैं तो कृपया ढोंग मत कीजिए। फिर कल को व्यावहारिक राजनीति की ज़रूरियात केजड़ीवाल और उनकी नीतियों में और भी विचलन पैदा कर सकती हैं और ये चिंता का विषय है।

आस्तकिता कोई अपराध नहीं है, मगर भारतीय राजनीति में उसका इस्तेमाल लोगों की धार्मिक भावनाएं भड़काने और दोहन करने के लिए जमकर किया जाता है। केजड़ीवाल नई राजनीतिक संस्कृति की बात करते रहे हैं मगर उनकी भी कई तस्वीरें इस तरह की छप चुकी हैं इसलिए कहीं ऐसा न हो कि इसकी शुरुआत आप में भी हो रही हो।

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश कुमार के फेसबुक वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...