जयपुर से प्रकाशित राष्ट्रीय हिंदी मासिक समाचार पत्रिका क्राइम क्लू का बिहार ब्यूरो चीफ नालंदा के दीपक विश्वकर्मा को बनाया गया है. 46 पेज की इस पत्रिका में अपराध, सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का समावेश है. इस पत्रिका की संपादक आशा माथुर हैं. दीपक विश्वकर्मा लम्बे समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दीपने ने अपने करियर की शुरुआत इंकलाब जदीद उर्दू समाचार पत्र से फोटो पत्रकार के रूप में की थी. इसके बाद ये आर्यावर्त, इंडियन नेशन, संध्या प्रहरी, हिंदुस्तान, हिंदुस्तान टाइम्स, टाइम्स आफ इंडिया, प्रभात खबर, कौमी तंजीम, इंडिया टुडे, माया, समकालीन तापमान में बतौर फोटो जर्नलिस्ट काम किया.
इनकी प्रतिभा को देखते हुए दैनिक आज ने इन्हें नालंदा का क्राइम रिपोर्टर बना दिया. इसके बाद ये प्रतिनिधि के रूप में हिंदुस्तान से जुड़ गए. इसके बाद हिंदी दैनिक नव बिहार को अपनी सेवाएं दीं. फिर ये आजतक से जुड़ गए. जी न्यूज, वॉयस आफ इंडिया, टाइम्स नाऊ, महुआ न्यूज को भी इन्होंने अपनी सेवाएं दीं. दीपक पत्रकारिता के साथ सामाजिक गतिविधयों में भी रुचि रखते हैं तथा कई संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर हैं. ये एक कुशल चित्रकार भी हैं. इन्हें कई पुरस्कार भी प्राप्त हो चुके हैं.





