Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

क्‍या भास्‍कर, चंडीगढ़ ने अखबार की जगह पत्रकारिता को ही बेचने की कसम खा ली है!

मीडिया घराने किस कदर बिक चुके हैं इसका जीता जागता उदाहरण बना है दैनिक भास्‍कर, चंडीगढ़. दैनिक जागरण की तरह यह अखबार भी सही तथ्‍य को लिखने की बजाय अपने फायदे और नुकसान के हिसाब से लिखता है. रेलमंत्री पवन बंसल के भांजे के घूस कांड में छापे की खबर लीक करने का आरोप सीबीआई के ही डीआईजी महेश अग्रवाल पर लग रहा है. सीबीआई के ही एक इंस्‍पेक्‍टर बलबीर सिंह ने भी महेश अग्रवाल पर आरोप लगाया है कि उन्‍होंने जानबूझ कर लेट किया ताकि आरोपी सबूत खुद-बुर्द कर सकें.

मीडिया घराने किस कदर बिक चुके हैं इसका जीता जागता उदाहरण बना है दैनिक भास्‍कर, चंडीगढ़. दैनिक जागरण की तरह यह अखबार भी सही तथ्‍य को लिखने की बजाय अपने फायदे और नुकसान के हिसाब से लिखता है. रेलमंत्री पवन बंसल के भांजे के घूस कांड में छापे की खबर लीक करने का आरोप सीबीआई के ही डीआईजी महेश अग्रवाल पर लग रहा है. सीबीआई के ही एक इंस्‍पेक्‍टर बलबीर सिंह ने भी महेश अग्रवाल पर आरोप लगाया है कि उन्‍होंने जानबूझ कर लेट किया ताकि आरोपी सबूत खुद-बुर्द कर सकें.

डीआईजी महेश अग्रवाल पर बंसल को पूरी तरह बचाने का आरोप लग रहा है. महेश अग्रवाल की भूमिका सामने आने के बाद भाजपाइयों ने डीआजी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर चंडीगढ़ में सीबीआई कार्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन सभी चैनलों पर प्रसारित हुआ तथा चंडीगढ़ से प्रकाशित अखबारों में प्रमुखता से प्रकाशित भी गई, लेकिन दैनिक भास्‍कर में पूरी खबर ही उलट दी गई. इस खबर में कहीं पर भी सी‍बीआई के डीआईजी का नाम नहीं लिखा गया, जबकि पूरा प्रदर्शन उन्‍हीं के खिलाफ था. 

बताया जा रहा है कि लोगों को गुमराह करने के लिए इस विरोध की खबर को भी बीजेपी की गुटबाजी से जोड़ दिया गया है. जबकि खबर यह थी कि भाजपाई सीबीआई के डीआईजी महेश अग्रवाल की भूमिका का विरोध करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे. लेकिन भास्‍कर ने खबर में कहीं पर भी महेश अग्रवाल के नाम का जिक्र नहीं किया. यहां तक की पूरा मामले में सीबीआई की भूमिका पर सवाल उठाया जबकि सवाल केवल और केवल महेश अग्रवाल की भूमिका पर था.

लेकिन दैनिक भास्‍कर पत्रकारिता की हत्‍या करते हुए सही तथ्‍य को छुपा ले गया और भाजपा के विरोध प्रदर्शन को कवर करने की बजाय जान बूझकर और सोची समझी साजिश के तहत गुटबाजी करार दे दिया. अगर यह गुटबाजी थी भी तो विरोध प्रदर्शन जिसके खिलाफ हुआ, उसका नाम तो आना चाहिए था, लेकिन धीमान एंड कंपनी ने पत्रकारिता को ही खुर्द बुर्द कर दिया. कमलेश सिंह के दौर भास्‍कर ने नार्थ रीजन में पाठकों से जो इज्‍जत और सम्‍मान पाया था, धीमान उसे धीरे धीरे बरबाद करते जा रहे हैं.

सच का आईना दिखाने का दावा करने वाला भास्‍कर समूह सच तो दूर की बात है, आईने पर ही पर्दा डालता नजर आ रहा है. पाठकों के बीच इस अखबार की खबर को लेकर थू-थू हो रही है. वैसे सूत्रों का कहना है कि रिपोर्टरों ने सही खबर लिखने की कोशिश की परन्‍तु उनको फरमान सुना दिया गया कि अगर नौकरी बचानी है तो महेश अग्रवाल का नाम मत छापो. बताया जा रहा है कि इसके बाद पूरी खबर ही पलट दी गई. सच्‍चाई को खुद बुर्द और पत्रकारिता को बदनाम कर दिया गया. पाठक वर्ग भी अखबार को कोसता नजर आया.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...