Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

खबर छपने से बौखलाए हिस्‍ट्रीशीटर का ‘द सी एक्‍सप्रेस’ के पत्रकार पर हमला

 

: दबंगों ने पीट-पीटकर किया अधमरा : पांच आरोपी चढ़े पुलिस के हत्‍थे : आगरा के बल्केश्वर में धड़ल्ले से चल रहे जुए और सट्टे का खुलासा करने से बौखलाए सट्टेबाज ने हिस्ट्रीशीटर चाचा के साथ मिल वरिष्ठ पत्रकार पर सरेराह हमला बोल दिया। हमलावरों ने बचाने पर पीड़ित के भतीजे और भांजे के साथ भी मारपीट कर डाली। मामूली दुर्घटना को बहाना बनाते हुए आरोपियों ने रिपोर्टर के भतीजे और भांजे को पकड़ लिया। जानकारी पर पहुंचे रिपोर्टर पर जानलेवा हमला बोल दिया। पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। गम्भीर रूप से घायल रिपोर्टर को जीजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। 

 

: दबंगों ने पीट-पीटकर किया अधमरा : पांच आरोपी चढ़े पुलिस के हत्‍थे : आगरा के बल्केश्वर में धड़ल्ले से चल रहे जुए और सट्टे का खुलासा करने से बौखलाए सट्टेबाज ने हिस्ट्रीशीटर चाचा के साथ मिल वरिष्ठ पत्रकार पर सरेराह हमला बोल दिया। हमलावरों ने बचाने पर पीड़ित के भतीजे और भांजे के साथ भी मारपीट कर डाली। मामूली दुर्घटना को बहाना बनाते हुए आरोपियों ने रिपोर्टर के भतीजे और भांजे को पकड़ लिया। जानकारी पर पहुंचे रिपोर्टर पर जानलेवा हमला बोल दिया। पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। गम्भीर रूप से घायल रिपोर्टर को जीजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। 
 
थाना न्यू आगरा के बल्केश्वर स्थित किशन नगर निवासी मनीष गुप्ता ‘द सी एक्सप्रेस’ के चीफ रिपोर्टर हैं। वे पिछले कुछ दिनों से बल्केश्वर में सजने वाली जुए की महफिलों का खुलासा कर रहे थे। इस बात को लेकर सीताराम कॉलोनी निवासी कालीचरन और उसके भतीजे सुबोध गुप्ता खुन्नस मानने लगे थे। मनीष गुप्ता का भतीजा हिमांशु पुत्र प्रदीप कुमार और भांजा निक्की स्कूटर से शनिवार शाम पांच बजे किसी काम से बाजार जा रहे थे। वह सीताराम कॉलोनी के पास पहुंचे ही थे कि तभी एक बच्चा स्कूटर से टकरा कर घायल हो गया। 
 
दुर्घटना के बाद हिमांशु और निक्की घायल बच्चे को उपचार के लिए ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि तभी कालीचरन, उसका भतीजा सुबोध, कालीचरन के बेटे मुकुल और संजय अपने एक अन्य साथी के साथ वहां पहुंच गए। सभी ने बिना बात किए हिमांशु और निक्की के साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना की जानकारी होते ही मनीष गुप्ता अपने भाई संजय गुप्ता के साथ मौके पर पहुंच गए। इस पर हमलावरों ने मनीष गुप्ता को भी दबोच लिया। मारपीट करने के साथ ही लाठी-डंडों और धारदार हथियार से वार भी किए। मनीष को पीटते हुए कालीचरन और सुबोध कह रहे थे कि यही है, जो हमारे खिलाफ खबरें लिखता है। लोगों ने हमलावरों को मौके से खदेड़ा। वे अपने घर में घुस गए। इस पर आरोपी पक्ष की महिलाओं ने बालकनी से पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। इससे मनीष को बचाने की कोशिश कर रहे संजय भी घायल हो गए। 
 
 
घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। थानाध्यक्ष न्यू आगरा बीएस त्यागी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पांचों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की दंबगई से परेशान क्षेत्रीय लोग खुद हिसाब बराबर करना चाहते थे। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से उन्हें भीड़ से बचाया। गम्भीर रूप से घायल मनीष गुप्ता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। 
 
चलता है घर में जुआ : क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि आरोपी अपने घर में ही नाल पर जुआ करवाता है। सुबह से देर रात तक आपराधिक किस्म के लोग आरोपी के घर में आते-जाते हैं। इस दौरान हार-जीत को लेकर सड़क पर गाली-गलौज और मारपीट तक हो जाती है। क्षेत्रीय लोगों ने इसकी शिकायत बल्केश्वर चौकी पर की, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती। 
 
क्षेत्रीय लोग भी है त्रस्त : क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि आरोपी परिवार की क्षेत्र में दहशत है। दहशत को फैलाने के लिए वह आए दिन किसी न किसी से मारपीट करते रहते हैं। आरोपी की गुंडई से क्षेत्रीय लोग सहमे हुए रहते हैं। घटना के बाद आरोपियों को पकड़ने में क्षेत्रीय लोगों ने भी पुलिस की मदद की। 
 
शातिर बदमाश है आरोपी : सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी कालीचरन हिस्ट्रीशीटर है। वह अवैध धंधों के साथ भूमाफिया भी है। आरोपी ने द्वारका गुम्मर नामक व्यक्ति की 18 लाख रुपये कीमत की जमीन हड़प ली थी। रामप्रकाश गुप्ता निवासी लोहियानगर के मर्डर केस में भी आरोपी वांछित है। एक मामले में पुलिस ने आरोपी पर हरिजन एक्ट भी लगाई थी। सभी मामले कोर्ट में विचाराधीन है। 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...