खबर भारती से सूचना है कि पांच लोगों ने इस्तीफा दे दिया है. ये लोग चैनल के अंदर के माहौल से सामंजस्य नहीं बना पा रहे थे. इस्तीफा देने वालों में अवतांश चित्रांश, अंजुम इसरत, तृप्ति श्रीवास्तव, सर्वेश शुक्ला एवं आसिफ शामिल हैं. ये सभी लोग एडिटोरियल में कार्यरत थे तथा चैनल की लांचिंग के समय से जुड़े हुए थे. ये लोग अपनी नई पारी कहां से शुरू करने जा रहे हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. इसके पहले मार्केटिंग के लोग भी चैनल छोड़कर जा चुके हैं.





