: दूसरे अखबारों में हलचल : झारखंड के वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह के नेतृत्व में रांची निकलने वाले अखबार खबर मंत्र ने धमाका करना शुरू कर दिया है. जनवरी माह में लांच होने जा रहे इस अखबार से कई लोग अपनी नई पारी शुरू कर रहे हैं। खबर मंत्र ने सभी अखबारों को झटका देने का काम शुरू कर दिया है। पहले दौर में रांची और झारखंड के नामी और अनुभवी पत्रकार इस अखबार से जुड़ गये हैं। प्रभात खबर के विशेष संवाददाता मधुकर, जो कि 30 वर्षों से पत्रकारिता कर रहे हैं, ने सलाहकार संपादक के रूप में ज्वाइन किया है। इसी कड़ी में फैसल अनुराग ने एडिटर (व्यूज एंड स्पेशल प्रोजेक्ट) के पद पर ज्वाइन किया है।
फैसल नवभारत टाइम्स, प्रभात खबर से जुड़े रहे हैं। ये भी 30 वर्षों से झारखंड की पत्रकारिता में सक्रिय हैं। प्रभात खबर से कैरियर की शुरुआत करनेवाले संदीप कमल ने भी एडिटर (सेंट्रल डेस्क ) के रूप में ज्वाइन किया है। संदीप हिन्दुस्तान और जनसत्ता में भी अपनी सेवा दे चुके हैं। नक्षत्र न्यूज के राजनीतिक संपादक रहे नीरज सिन्हा भी विशेष संवाददाता के रूप में जुड़ चुके हैं। ये काफी वर्षों तक हिन्दुस्तान में भी रहे।
प्रभात खबर से करियर की शुरुआत करनेवाले कुमार सौरभ भी उप समाचार संपादक के रूप में जुड़ चुके हैं। सौरभ हिन्दुस्तान और अमर उजाला में भी काम कर चुके हैं। हिन्दुस्तान के रिपोर्टर राणा गौतम भी इस अखबार से जुड़ चुके हैं। हिन्दुस्तान और प्रभात खबर में काम चुके जावेद भी छायाकार के रूप में जुड़ चुके हैं। अभी कुछ और लोगों के भी ज्वाइन करने की सूचना है। खबर मंत्र के संपादक हरिनारायण सिंह ने बताया कि खबर मंत्र का उद्देश्य है कि जो काम करने वाले पत्रकार थे तथा किन्हीं कारणों से उपेक्षित हो गए हैं, उनको साथ लेकर जनसरोकार की पत्रकारिता को फिर से नया तेवर दिया जाए।