महाराजगंज से खबर है कि अपने को एक अखबार का पत्रकार बताने वाले व्यक्ति को पुलिस ने हत्या के प्रयास तथा लूट के आरोप में गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार परतावल के रहने वाले नागेश कसौधन, जो खुद को जनमोर्चा अखबार का पत्रकार बताता है, को पुलिस ने पकड़ा है. पुलिस ने आरोप लगाया है कि नागेश परतावल के शराब भट्टी की हत्या का प्रयास करके उसके पास से दो लाख पच्चीस हजार रुपये की लूट में शामिल था.
पुलिस ने नागेश को आईपीसी की धारा 307, 394, 411 के तहत गिरफ्तार किया है. पुलिस ने नागेश को जेल भेज दिया है. इसके पहले भी इस तथाकथित पत्रकार पर कुछ मामले हैं.
महाराजगंज से ज्ञानेंद्र त्रिपाठी की रिपोर्ट.





