Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

गैंगरेप पीडित के अंतिम संस्‍कार एवं परिवार से दूर रहें न्‍यूज चैनल : बीईए

प्रसारक संपादक संघ (बीईए) ने न्‍यूज चैनलों को दिल्ली के सामूहिक बलात्कार कांड की पीड़िता के अंतिम संस्कार का कवरेज से दूर रहने को कहा है ताकि दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार की निजता का सम्मान हो. संघ ने यह सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए हैं कि पीड़िता के परिवार की निजता का सम्मान हो. एबीपी न्यूज के संपादक शाजी जमां संघ के अध्यक्ष हैं और कई प्रमुख राष्ट्रीय टीवी खबरिया चैनलों के संपादक उसके सदस्य हैं.

प्रसारक संपादक संघ (बीईए) ने न्‍यूज चैनलों को दिल्ली के सामूहिक बलात्कार कांड की पीड़िता के अंतिम संस्कार का कवरेज से दूर रहने को कहा है ताकि दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार की निजता का सम्मान हो. संघ ने यह सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए हैं कि पीड़िता के परिवार की निजता का सम्मान हो. एबीपी न्यूज के संपादक शाजी जमां संघ के अध्यक्ष हैं और कई प्रमुख राष्ट्रीय टीवी खबरिया चैनलों के संपादक उसके सदस्य हैं.

अपने दिशानिर्देश में संघ ने खबरिया चैनलों से अंतिम संस्कार का कोई भी दृश्य या यहां तक कि शोकसंतप्त परिवार एवं उसके घर का शॉट भी नहीं दिखाने को कहा है. चैनलों से पीड़िता के किसी भी रिश्तेदार के साक्षात्कार भी नहीं प्रसारित करने के लिये कहा गया है. बीईए ने कहा कि बस शव के लाये जाने और अंतिम संस्कार की सूचना दी जा सकती है लेकिन अंतिम संस्कार का स्थल सार्वजनिक नहीं किया जाए. उसने चैनलों से शव के लाये जाने का शॉट नहीं दिखाने तथा शवयात्रा का पीछा नहीं करने को कहा है.

जब इस संबंध में बीईए महासचिव एन के सिंह से बात की गयी तब उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि खबरिया चैनलों को अंतिम संस्कार का कवरेज नहीं करने को कहा गया है. सिंह ने कहा कि लड़की और उसके परिवार की पहचान, मर्यादा एवं निजता की रक्षा की जरूरत को ध्यान में रखकर बीईए ने चैनलों से अंतिम संस्कार का कवरेज नहीं करने और उसका कोई भी दृश्य नहीं दिखाने को कहा है. दक्षिण दिल्ली में 16 दिसंबर को छह व्यक्तियों द्वारा सामूहिक बलात्कार किये जाने के बाद पीड़िता ने शनिवार तड़के सिंगापुर के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली. (भाषा)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...