लखनऊ से खबर है कि वरिष्ठ पत्रकार गोविंद पंत राजू ने समाचार प्लस के साथ अपनी नई पारी शुरू की है. उन्हें चैनल में एडिटर कम यूपी स्टेट हेड बनाया गया है. वे साधना न्यूज यूपी-उत्तराखंड के हेड थे. साधना न्यूज से इस्तीफा देने के बाद राजू ने कहीं ज्वाइन नहीं किया था. गोविंद पंत राजू यूपी के वरिष्ठ पत्रकार हैं. वे जी न्यूज समेत कई संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं. राजू लखनऊ में बैठकर कामकाज देखेंगे.
उत्तराखंड के तेजतर्रार एवं वरिष्ठ पत्रकार अविकल थपलियाल भी समाचार प्लस से जुड़ गए हैं. उन्हें उत्तराखंड का एडिटर बनाया गया है. अविकल थपलियाल दो दशक से ज्यादा समय से हिंदुस्तान से जुड़े हुए थे. पिछले दिनों प्रबंधन से खटपट हो जाने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने हिंदुस्तान, लखनऊ की लांचिंग में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. थपलियाल देहरादून से चैनल की व्यवस्था देखेंगे.
राष्ट्रीय सहारा, गाजियाबाद के ब्यूरोचीफ रहे प्रमोद शर्मा ने भी समाचार प्लस ज्वाइन कर लिया है. उन्हें चैनल में एसोसिएट एडिटर बनाया गया है. प्रमोद शर्मा भी लम्बे समय से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. पिछले दिनों कुछ मामलों पर विवाद होने के बाद उनका राष्ट्रीय सहारा से नाता टूट गया था.