Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

चैनलों पर संजय निरुपम का बहिष्‍कार करेगी बीजेपी

नई दिल्ली: एबीपी न्यूज़ पर गुजरात चुनावों को लेकर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद संजय निरुपम के जरिए बीजेपी सांसद स्मृति ईरानी पर लगाए गए व्यक्तिगत आरोपों पर बीजेपी ने कड़ी आपत्ति जताई है. बीजेपी प्रवक्ता ने रविशंकर ने शुक्रवार को कहा, "बहस के दौरान कांग्रेस सांसद ने गरिमा, मर्यादा और शालीनता की सारी सीमाएं लाँघ दी और जिस तरह से मर्यादाविहीन, दुर्भाग्यपूर्ण और नारी सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणियां कीं, उसकी बीजेपी निंदा करती है."

नई दिल्ली: एबीपी न्यूज़ पर गुजरात चुनावों को लेकर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद संजय निरुपम के जरिए बीजेपी सांसद स्मृति ईरानी पर लगाए गए व्यक्तिगत आरोपों पर बीजेपी ने कड़ी आपत्ति जताई है. बीजेपी प्रवक्ता ने रविशंकर ने शुक्रवार को कहा, "बहस के दौरान कांग्रेस सांसद ने गरिमा, मर्यादा और शालीनता की सारी सीमाएं लाँघ दी और जिस तरह से मर्यादाविहीन, दुर्भाग्यपूर्ण और नारी सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणियां कीं, उसकी बीजेपी निंदा करती है."

रविशंकर ने कहा कि कांग्रेस सांसद ने स्मृति ईरानी पर पब्लिक डिबेट में जो बातें कहीं उसे बयान नहीं किया जा सकता है. उन्होंने कहा, "एक कांग्रेस सांसद ने ऐसी घटिया बातें कहीं हैं. कांग्रेस की अध्यक्ष एक महिला हैं,  इसलिए बीजेपी की मांग है कि उनपर कार्रवाई की जाए." उनका कहना था कि अगर सोनिया गांधी ने संजय निरुपम पर कार्रवाई नहीं की तो सोनिया के खिलाफ भी अवाज़ उठाई जाएगी. बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि उनका निवेदन है कि एबीपी न्यूज़ भी अपनी ओर से कार्रवाई करे और इस वाक़या पर खेद प्रकट करे.

ग़ौरतलब है कि एबीपी ने लाइव प्रोग्राम के दौरान ही संजय निरुपम की ओर से लगाए गए आरोपों पर एतराज़ जताया और बाद में भी एक बयान में कहा कि एबीपी न्यूज़ को लाइव प्रोग्राम के दौरान व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोपों पर खेद है. संजय निरुपम के बहिष्कार का जिक्र करते हुए रविशंकर ने कहा, "बीजेपी ने फैसला किया है कि उनका कोई भी नेता, सांसद और प्रवक्ता अब किसी भी टेलीविजन चैनल पर किसी भी बहस में संजय निरुपम के साथ हिस्सा नहीं लेगा." रविशंकर ने कहा, "बीजेपी ने फैसला किया है कि वे संजय निरुपम का हर जगह बहिष्कार करेगी." बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि स्मृति ईरानी की ओर से संजय निरुपम पर मानहानि का मुक़दमा भी दायर किया गया है. (एबीपी)

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...