Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

चैनल का कैमरामैन शादी का झांसा देकर करता रहा युवती का यौन शोषण, मामला दर्ज

 

देहरादून। शादी का झांसा देकर अस्मत लूटे जाने की बातें तो लगातार सुनी जाती हैं लेकिन दूसरो की खबरों को छापने वाले यदि खुद ही ऐसा करें तो यह बेहद शर्मनाक होगा। देहरादून में दूसरों को नसीहत का पाठ पढ़ाकर आइ्रना दिखाने वाले मीडिया की बिरादरी के कुछ लोगों के कारण समाज में पत्रकारिता की छवि धूमिल होती जा रही हे। पिछले 3 सालों से उत्तराखण्ड की मीडिया में कैमरामैन के रूप में काम करने वाले दीपक शर्मा ने सेल्सगर्ल के रूप में काम करने वाली सीमा शर्मा (नाम काल्पिनक) को शादी करने के झांसे में लेकर उसका यौन शोषण करता रहा। 

 

देहरादून। शादी का झांसा देकर अस्मत लूटे जाने की बातें तो लगातार सुनी जाती हैं लेकिन दूसरो की खबरों को छापने वाले यदि खुद ही ऐसा करें तो यह बेहद शर्मनाक होगा। देहरादून में दूसरों को नसीहत का पाठ पढ़ाकर आइ्रना दिखाने वाले मीडिया की बिरादरी के कुछ लोगों के कारण समाज में पत्रकारिता की छवि धूमिल होती जा रही हे। पिछले 3 सालों से उत्तराखण्ड की मीडिया में कैमरामैन के रूप में काम करने वाले दीपक शर्मा ने सेल्सगर्ल के रूप में काम करने वाली सीमा शर्मा (नाम काल्पिनक) को शादी करने के झांसे में लेकर उसका यौन शोषण करता रहा। 
 
दीपक आज तक एवं महुआ न्यूज चैनल के लिए भी कैमरामैन का काम कर चुका है। पिछले काफी समय से वह उत्तराखण्ड से भूमिगत है। ताजा मामला देहरादून में बीते दिवस उस समय सामने आया जब पूर्व में सेल्स का काम करने वाली सीमा ने देहरादून के कैन्ट थाने में दीपक के खिलाफ बलात्कार किए जाने एवं शादी का झांसा देकर उसे 3 साल तक गुमराह किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। कैन्ट थाने के बाद इस मामले की जांच बिन्दाल चौकी में तैनात एसआई हरीश कुमार को सौपी गई हैं। प्रारमभिक छानबीन में पता चला है कि दीपक शर्मा मुजफ्फरनगर का निवासी है, लेकिन उसके दिल्ली के बताए गए पते पर पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी है।  
 
आरोप लगाने वाली लड़की का दावा है कि दीपक शर्मा ने पिछले 3 सालों तक उसके साथ कई बार शारीरिक सम्बन्ध बनाए और हर बार शादी की बात करने पर वह मुकरता चला गया। उत्तराखण्ड में पिछले कई सालों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ साथ अन्य राज्यों से आने वाले मीडियाकर्मियों की भूमिका संदिग्ध रही है और लगातार उन पर कई तरह के आरोप लगते रहे हैं। उत्तराखण्ड के स्थानीय मीडियाकर्मियों को शासन व प्रशासन के बीच बेहद ईमानदार छवि के रूप मे जाना जाता है, लेकिन पिछल कुछ सालों से जिस तरह मीडिया का चरित्र बाहर से आए मीडियाकर्मियो द्वारा दागदार कर दिया गया है, उससे यहां पर पत्रकारिता की छवि को धक्‍का लगा है।  
 
सूत्र बताते हैं कि दीपक शर्मा का मामला तो पुलिस में जाने के बाद खुल गया लेकिन अभी भी देहरादून के अंदर कई मीडियाकर्मी गुपचुप तरीके से कई अन्य लड़कियो का शारीरिक शोषण करने में लगे हैं। चूकि मामला लोकलाज के कारण पुलिस के पास नहीं पहुंच सका है और रोजाना कार्यक्रमों की कवरेज के नाम पर भोलीभाली लड़कियों को छला जा रहा हे। सवाल यह उठ रहा है कि यदि दूसरों को आईना दिखाने वाली मीडिया खुद ही कुछ लोगों के कर्मों के कारण शर्मसार होती रही तो यह बेहद चिन्तनीय विशय बन जाएगा। उत्तराखण्ड के कई वरिष्‍ठ पत्रकार भी मीडिया में फैलती जा रही इस तरह की गंदगी से बेहद खफा हैं। उनका साफ कहना है कि मीडिया को कुछ लोगो द्वारा दूषित कर दिया गया है, जिसके छींटें पूरी मीडिया पर पड़ रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा मीडियाकर्मियों से अपील की है कि दीपक शर्मा के बारे में कोई जानकारी होने पर पुलिस को बताएं। 
 
देहरादून से नारायण परगांई की रिपोर्ट. 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...