Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

चैनल वन वाले कानपुर मंडल में कइयों से लाखों लेकर चंपत

सेवा में, श्रीमान् सम्पादक, भडास 4 मीडिया डाट काम। विषय- बेरोजगारों को पत्रकार बनाने का झासा देकर कानपुर मण्डल से चैनल वन न्यूज के मार्केटिंग हेड ने ठगे लोगों से लाखों रुपये। महोदय, विधानसभा चुनाव के दौरान कानपुर में लान्च हुआ चैनल वन न्यूज ने कानपुर नगर व मण्डल के अन्य जनपदों व तहसील स्तर के लोगों से आई.डी. देकर रुपये वसूलने व हफ्ते के भीतर अथारिटी लेटर व आई.कार्ड. देने का वादा कर किसी से नगद किसी से चेक किसी से डी.डी. लेकर लाखों रुपये अपनी जेब मोटी कर चले गये बल्कि चुनाव कवरेज करने के दौरान आई ओ.वी. वैन का डीजल व स्टाफ का खर्चा भी इन बेरोजगारों को अपनी जेब से करना पड़ा। चुनाव खत्म होने के बाद समय गुजरता गया।

रुपये देने वालों की धड़कने बढती गयी क्योंकि चुनाव के बाद चैनल पहले डेन नेटवर्क पर से गायब हुआ, फिर कुछ समय बाद रिलान्यस बिग टीवी के प्लेटफार्म न. 428 से गायब हो गया। नोएडा आफिस में फोन कर बताया कि आपका चैनल कानपुर में कहीं दिख नही रहा है, तब वहां से बताया गया कि आप को मुझे प्रति माह दो लाख रुपये दो तो मैं चैनल चालू करूंगा जबकि हम लोगों द्वारा चुनाव कवरेज व अन्य समाचारों को कवर करने में जो रूपया खर्च हुआ उसका कोई भुगतान न तो पत्रकारों को मिला न ही कैमरामैन को मिला।

फिर लोगों ने सोचा कि मुझे बेवकूफ बना कर इन लोगों ने चारसौबीसी कर रूपये ऐठ लिये क्योंकि फोन करने पर चैनल का कोई भी अधिकारी या कार्यकर्ता सही जबाव नहीं देता है। ज्यादा फोन करने पर फोन काटकर स्विच आफ कर देता है। इस तरह की गयी ठगी से रूपये देने वालों के अन्दर से इलेक्ट्रानिक मीडिया से विश्वास हट गया है। मैं भडास मीडिया के माघ्यम से सभी नेशनल व रीजनल चैनल मालिकों से गुजारिश करता हूं कि इस तरह से गरीब बेरोजगारों की जिन्दगी से खिलवाड़ न करे। चैनल वन के ब्यूरो चीफ कानपुर मण्डल का नाम है रेहान अहमद सिद्की और मार्केटिंग हेड का नाम है अवनी सिन्हा।

कानपुर से एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...