Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

जनसंदेश टाइम्‍स के एडिटर एचआर को मालिक की विज्ञप्ति से छेड़छाड़ महंगी पड़ी

जनसंदेश टाइम्‍स, बनारस से खबर है कि इस अखबार को प्रकाशित करने वाली मुख्‍य कंपनी की एक विज्ञप्ति में छेड़छाड़ करवाना एचआर एडिटर को महंगी पड़ गयी. कंपनी प्रबंधन ने इस बदलाव पर नोटिस जारी कर संपादक से जानकारी मांगी. संपादक ने जांच के बाद अपनी रिपोर्ट सौंपी, जिसमें एडिटर एचआर विजय विनीत का नाम सामने आया. सूत्रों का कहना है कि अपनी गलती के लिए विजय विनीत ने भी माफी मांगी.

जनसंदेश टाइम्‍स, बनारस से खबर है कि इस अखबार को प्रकाशित करने वाली मुख्‍य कंपनी की एक विज्ञप्ति में छेड़छाड़ करवाना एचआर एडिटर को महंगी पड़ गयी. कंपनी प्रबंधन ने इस बदलाव पर नोटिस जारी कर संपादक से जानकारी मांगी. संपादक ने जांच के बाद अपनी रिपोर्ट सौंपी, जिसमें एडिटर एचआर विजय विनीत का नाम सामने आया. सूत्रों का कहना है कि अपनी गलती के लिए विजय विनीत ने भी माफी मांगी.

जानकारी के अनुसार बीते 21 को बनारस में जनसंदेश अखबार का प्रकाशन करने वाले अनुराग कुशवाहा की मूल कंपनी संरचना इंफ्रा प्रोजेक्‍ट प्राइवेट लिमिटेड ने बनारस में पहाडि़या बलुआ रोड पर अपना एक प्रोजेक्‍ट लांच किया. इससे जुड़ी खबर कंपनी की तरफ से मेल करके अखबार को भी भेजी गई. मामला मालिक से जुड़ा हुआ था, लिहाजा अखबार ने प्रमुखता से इस खबर को अपने पहले पेज का लीड बनाया. खबर ठीक छपी. पर खबर छपने के बाद ही बवाल शुरू हो गया.

कंपनी की तरफ से भेजी गई खबर में ''मॉडल फ्लैट की आंतरिक साज सज्‍जा संरचना की वरिष्‍ठ इंटीरियर डिजाइनर दीपशिखा सिंह ने की है और उनके इस वर्क की सबने सराहना की'' जैसी अतिरिक्‍त लाइनें जोड़ दी गई थी, जिस पर सरंचना की तरफ से नोटिस जारी करके 48 घंटे में जवाब देने को कहा गया. जब इसकी जांच की गई तो पता चला कि एडिटर एचआर विजय विनीत के आदेश के बाद यह लाइन जोड़ी गई है. चूंकि दीपशिखा सिंह विजय विनीत की पुत्री हैं और कुछ समय पहले ही संरचना में उनकी नौकरी लगी है, लिहाजा अपनी पुत्री को माइलेज दिलाने के लिए विजय विनीत ने निर्देश देकर दीपशिखा सिंह को वरिष्‍ठ इंटीरियर डिजाइर लिखवा दिया. गलती यह भी कर दी कि दीपशिखा सिंह का नाम अनुराग कुशवाहा से भी उपर लिख दिया गया.

अमूमन अखबार के किसी मामले में हस्‍तक्षेप नहीं करने वाले अनुराग कुशवाहा अपने खबर में हुए हस्‍तक्षेप के बाद नाराज हो गए. इसके बाद उनकी कंपनी की तरफ से नोटिस जारी करके मामले की जानकारी मांगी गई. जांच के बाद सबने अपने अपने कवर नोट के साथ जानकादी दी कि यह बदलाव विजय विनीत के निर्देशानुसार किया गया है. इसके  बाद संपादक ने भी सभी तथ्‍यों से संरचना के अधिकारियों के नोटिस का जवाब दिया.  वैसे अपुष्‍ट सूत्रों से यह भी खबर आ रही है कि पहले से ही विवादों से जूझ रहे विजय विनीत ने भी माफी मांग कर मामले को रफा दफा किया.

मूल रूप से रिपोर्टर का दायित्‍व संभालने वाले विजय विनीत को पहले ही एचआर में भेजकर किनारे कर दिया गया है. कंटेंट और पहले पेज में कोई सुधार नहीं दिखने के बाद प्रबंधन ने प्रमोशन के बहाने विजय विनीत को लिखा-पढ़ी से हटाकर पहले ही एचआर में भेज दिया है. संपादकीय में अब उनका हस्‍तक्षेप भी लगभग खतम कर दिया गया है. माना जा रहा है कि प्रबंधन ने लगातार मिल रही शिकायतों के बाद उन्‍हें किनारे किया था. अब एचआर में आने के बाद भी उन पर आरोप लग रहे हैं कि मिर्जापुर और सोनभद्र में नियुक्तियां डिलिंग होने के बाद की गई हैं. माना जा रहा है कि अगर स्थिति नहीं सुधरी तो देर सबेर उन्‍हें एचआर से भी किनारे लगाया जा सकता है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...