Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

जमशेदपुर में फर्जी पत्रकार की धुनाई

 

जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन पर अपने को पत्रकार होने का धौंस दिखा रहे एक व्यक्ति की पार्किंग के कर्मचारियों ने जमकर धुनाई कर दी. मामला जीआरपी तक पहुंचा तब उक्‍त व्‍यक्ति के फर्जी पत्रकार होने का खुलासा हुआ. पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से शांति भंग की आशंका का मामला दर्ज किया. इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई. 

 

जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन पर अपने को पत्रकार होने का धौंस दिखा रहे एक व्यक्ति की पार्किंग के कर्मचारियों ने जमकर धुनाई कर दी. मामला जीआरपी तक पहुंचा तब उक्‍त व्‍यक्ति के फर्जी पत्रकार होने का खुलासा हुआ. पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से शांति भंग की आशंका का मामला दर्ज किया. इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई. 
 
बताया जाता है कि टाटानगर स्‍टेशन के नो पार्किंग इलाके में दोपहिया वाहन खड़ी करने पर पार्किंग ठेकेदार के कर्मचारियों ने एक व्‍यक्ति को वाहन वहां से हटाने को कहा. खुद का पत्रकार बता रहे उक्‍त व्यक्ति के साथ कर्मचारियों की बकझक हो ही रही थी कि पार्किंग ठेकेदार अनिल सिंह भी वहां पहुंच गए.  उन्होंने मामला पूछा तो कथित पत्रकार ने उनसे भी अभद्रता शुरू कर दी. जिस पर ठेकेदार के कर्मचारी उत्‍तेजित हो गए तथा उसकी पिटाई कर दी. उसके बाद मामला जीआरपी के पास पहुंचा. जीआरपी थाना प्रभारी को पूछताछ में वह हर थोड़ी देर बाद अलग-अलग अखबारों का पत्रकार होने का दावा करता रहा. उसके बताए गए अखबारों से संपर्क किया गया तो कहीं से भी उसके दावे की पुष्टि नहीं हुई. बाद में उसे छोड़ दिया गया. 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...