Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

जल्‍द रायपुर से लांच होगा पीपुल्‍स समाचार, फिर यूपी की बारी

रामेंद्र सिन्‍हा के पीपुल्‍स समाचार का समूह संपादक बनते ही इसके विस्‍तार की योजनाएं शुरू हो गई हैं. पीपुल्‍स समाचार जल्‍द ही रायपुर से अपना नया एडिशन लांच करने जा रहा है. इसके बाद इसका विस्‍तार यूपी में होगा. फिलहाल छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इसका प्रकाशन शुरू कर दिया गया है, लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. रायपुर में तीस हजार कॉपियों के साथ अखबार को लांच किए जाएगा. यहां से आधिकारिक तौर लांच होते ही पीपुल्‍स समाचार को यूपी के झांसी तथा लखनऊ में लांच करने की तैयारी शुरू कर दी जाएगी.

रायपुर में फिलहाल टेस्टिंग तौर पर 16 पेज के अखबार का प्रकाशन किया जा रहा है. अखबार का मूल्‍य दो रुपये रखा गया है. उल्‍लेखनीय है कि कुछ समय पहले ही पीपुल्‍स समाचार के दिल्‍ली एडिशन की शुरुआत की गई है, इसे नेशनल एडिशन के तौर लांच किया गया है, पर अभी इसे पाठकों का बहुत ज्‍यादा रिस्‍पांस नहीं मिल पाया है. ऐसे में छत्‍तीसगढ़ एवं यूपी में जमे जमाए अखबारों के बीच पीपुल्‍स समाचार को अपनी कितनी जगह बनाएगा यह एक बड़ा सवाल है.

रामेंद्र सिन्‍हा ने अखबार के कंटेंट तथा लेआउट में बदलाव किए हैं, जिसका अखबार को बढि़या रिस्‍पांस मिला है. बताया जा रहा है कि प्रबंधन फिलहाल एमपी में अपनी स्थिति मजबूत करने पर ध्‍यान दे रहा है. अब तक यह अखबार एमपी के चार दर्जन जिलों में हेड ऑफिस से वितरित हो रहा था, लेकिन प्रबंधन अब इसको डी सेंट्रलाइज करने की कोशिश में जुटा हुआ है. इसके लिए हर बड़े एरिया में ब्‍यूरो और एजेंसी शुरु करने की कोशिश कर रहा है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...