बदायूं की पत्रकारिता में अमित सक्सेना की एक अलग पहचान है. राजनीति, गुटबाजी और छिछोरी हरकतों से बिल्कुल दूर रह कर काम करने वाले अमित सक्सेना ने दैनिक जागरण को बॉय-बॉय बोल दिया. उन्होंने आज ही बदायूं में अमर उजाला ज्वाइन कर लिया. अमर उजाला के शीर्ष अधिकारियों ने उन्हें आकर्षक वेतन के साथ सम्मानजनक दायित्व देने का वादा किया है. अमित के जाने से दैनिक जागरण की गुणवत्ता में गिरावट आने की संभावना है. असलियत में जागरण के बदायूं कार्यालय में जब से लोकेश प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ बन कर आये हैं, तब सभी रिपोर्टर परेशान हैं. उन्होंने पूरे जिले के रिपोर्टर्स की बायलाइन खबर छापनी बंद कर दी है, साथ ही अपने नाम की खबर प्रतिदिन छापते हैं.
वेतन के साथ रिपोर्टर सम्मान भी चाहता है, जिस पर अकेले लोकेश का ही अधिकार हो गया है. वहीं अमित लंबे समय से क्राइम बीत देख रहे थे, लेकिन लोकेश ने क्राइम बीट फोटोग्राफर गिरीश को दे दी. अमित क्राइम बीट से हटने से दुखी नहीं थे, लेकिन उनकी जगह फोटोग्राफर को बीट देने से वह आहत थे, जबकि गिरीश सही से हिन्दी तक लिखना नहीं जानते. सूत्रों का कहना है कि गिरीश के नाम बीट देकर लोकेश स्वयं क्राइम की ख़बरें लिखते हैं, कारण चाहे जो हो, पर मीडियाकर्मियों में यह चर्चा आम हो चुकी है कि आबकारी विभाग क्राइम बीट में आता है, इसलिए क्राइम अहम बीट है.






