Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

जालंधर में एनडीटीवी के पत्रकार पर जानलेवा हमला

पंजाब के जालंधर में आज सरेराह एक लड़की के साथ की जा रही छेड़छाड़ का विरोध करने पर एनडीटीवी चैनल के पत्रकार पर कुछ लोगों ने कातिलाना हमला कर दिया, जिसके बाद उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद जालंधर के पत्रकारों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ मिलाप चौक में प्रदर्शन किया और हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि किसी भी हमलावर को छोड़ा नहीं जाएगा।

पंजाब के जालंधर में आज सरेराह एक लड़की के साथ की जा रही छेड़छाड़ का विरोध करने पर एनडीटीवी चैनल के पत्रकार पर कुछ लोगों ने कातिलाना हमला कर दिया, जिसके बाद उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद जालंधर के पत्रकारों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ मिलाप चौक में प्रदर्शन किया और हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि किसी भी हमलावर को छोड़ा नहीं जाएगा।

अमृतसर और गुरदासपुर में पुलिस के साथ हुई गुंडागर्दी के बाद पिछले 10 दिन में सरेराह गुंडागर्दी का यह तीसरा मामला है। घटना से आम लोग हतप्रभ हैं। घटना उस वक़्त हुई जब एनडीटीवी के पत्रकार अश्विनी मल्होत्रा ने सड़क पर जा रही एक लड़की के साथ मोटरसाइकल सवार युवकों द्वारा छेड़छाड़ किए जाने का विरोध किया। अश्‍वनी के विरोध के बाद हमलावर घटनास्थल से उस वक़्त भाग गए। पर कुछ देर में वे वापस अपने दर्जनों साथियों के साथ लौटे और अश्‍वनी पर हमला कर दिया। अश्‍वनी पर हमला होते देख जब स्‍थानीय लोग जब उन्हें हमलावरों के चंगुल से छुड़ाने आए तो उनपर भी हमला किया गया। इसमें भी कई लोगों को चोटें आईं।

घायल मल्होत्रा को जालंधर के सिविल हस्पताल में भर्ती कराया गया है। अश्‍वनी को गंभीर रूप से घायल करने के बाद कुछ हमलावर मौके से फरार हो गए, जबकि कुछ को स्‍थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पर पुलिस ने कथित नेताओं के दबाव में हमलावरों को छोड़ दिया। जिसके बाद नाराज मीडियाकर्मी सड़क पर उतर आए। मीडियाकर्मियों ने हमलावरों को छोड़ने वाले थाना प्रभारी के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने के साथ-साथ हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस घटना से पत्रकारों में जबर्दस्‍त रोष और नाराजगी है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...