Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

जिम मालिक और पत्रकारों में मारपीट

हल्‍द्वानी से खबर है कि पत्रकारों और एक स्‍थानीय व्‍यक्ति के बीच मारपीट हो गई, जिसमें उसने पत्रकारों पर मुकदमा दर्ज करा दिया है. अमर उजाला और जागरण ने इस खबर को दो गुटो में मारपीट बताकर छापा है. पूरा मामला यह है कि कुछ पत्रकार शनिवार को सीआरपीएफ के आई की प्रेस कांफ्रेंस में गए हुए थे. इस दौरान ये लोग डहरा में क्षतिग्रस्‍त पुल देखने गए.

हल्‍द्वानी से खबर है कि पत्रकारों और एक स्‍थानीय व्‍यक्ति के बीच मारपीट हो गई, जिसमें उसने पत्रकारों पर मुकदमा दर्ज करा दिया है. अमर उजाला और जागरण ने इस खबर को दो गुटो में मारपीट बताकर छापा है. पूरा मामला यह है कि कुछ पत्रकार शनिवार को सीआरपीएफ के आई की प्रेस कांफ्रेंस में गए हुए थे. इस दौरान ये लोग डहरा में क्षतिग्रस्‍त पुल देखने गए.

इस दौरान डहरा गांव में मुनीश कुमार सक्‍सेना ने किराए पर मकान लेकर प्रोजेक्‍ट कार्यालय खोल रखा है तथा जिम बना रखा है. कुछ पत्रकार वहां पहुंच गए तथा पूछताछ शुरू कर दी. किसी बात को लेकर पत्रकार तथा जिम मालिक में बहस हो गई. मालिक ने तीन पत्रकारों से मारपीट की तथा बंधक बना लिया. इसकी सूचना जब अन्‍य पत्रकारों को हुई तो वे मौके पर पहुंच गए तथा जिम मालिक को पीट दिया. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया.

गुडगांव निवासी जिम मालिक ने किसी वरिष्‍ठ व्‍यक्ति से एसएसपी को फोन कराके अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, लूटपाट तथा जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज करवा दिया. पत्रकारों की तरफ से मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया है. पत्रकारों के संस्‍थानों ने भी अपने पत्रकारों की एक नहीं सुनी और घटना को दो पक्षों में झगड़ा बताकर छाप दिया. नीचे अमर उजाला में प्रकाशित खबर. जागरण ने भी ऐसी ही खबर प्रकाशित की है.

अमृतपुर में दो पक्षों में झगड़ा

हल्द्वानी। अमृतपुर स्थित डहरा गांव में शनिवार दोपहर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। पुलिस ने एक पक्ष की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। जबकि दूसरे पक्ष की ओर से अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी गई है।

जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी के कुछ लोग अमृतपुर स्थित क्षतिग्रस्त डहरा पुल देखने गए थे। डहरा गांव में ही मुनीश कुमार सक्सेना निवासी पोडसी, गुड़गांव ने किराए पर मकान लिया है। मकान में प्रोजेक्ट कार्यालय खोला है और बाहर से जिम का सामान रखा है। मकान की दीवारों पर बेहद आकर्षक रंगों से डिजायन बना है। दीवारों पर आकर्षक डिजायन एवं व्यायामशाला को देखकर लोग वहां रुक गए और व्यायामशाला के बारे में पूछताछ करने लगे। इसी बीच व्यायामशाला संचालक ने उनके साथ गाली गलौज एवं मारपीट शुरू कर दी। अभद्रता होने पर कुछ लोग बाहर निकल आए, जबकि तीन लोगों को व्यायामशाला के अंदर ही बंधक बना दिया। बाहर निकले लोगों ने पुलिस की मदद से अपने बंधक साथियों को बाहर निकलवाया। व्यायामशाला संचालक के साथ हाथापाई हो गई। इसी बीच पुलिस मौके पर पहुंच गई। व्यायामशाला संचालक ने अज्ञात लोगाें के खिलाफ भीमताल थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया है। एसएसपी अनंत राम चौहान ने बताया कि मुनीश कुमार एनजीओ चलाता है और डहरा में उसका प्रोजेक्ट चल रहा है। किसी बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी और मारपीट हो गई।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...