Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

जी ग्रुप के सुभाष चंद्रा को मिला इंटरनेशनल एम्‍मी अवार्ड

मुंबई : भारत के सौ अमीरों में शामिल ज़ी समूह और देश के प्रथम हिंदी सैटेलाइट चैनल के संस्थापक एवं चेयरमैन श्री सुभाष चंद्रा को 2011 के इंटरनेशनल एम्‍मी डायरेक्टरेट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। भारतीय टेलीविजन उद्योग में सहयोग के लिए उन्हें यह पुरस्कार दिया गया। भारतीय मूल की अमेरिकी अदाकारा आर्ची पंजाबी और सिटीग्रुप के अध्यक्ष रिचर्ड पार्सन्ज ने सोमवार रात चंद्रा को इस पुरस्कार से सम्मानित किया।

मुंबई : भारत के सौ अमीरों में शामिल ज़ी समूह और देश के प्रथम हिंदी सैटेलाइट चैनल के संस्थापक एवं चेयरमैन श्री सुभाष चंद्रा को 2011 के इंटरनेशनल एम्‍मी डायरेक्टरेट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। भारतीय टेलीविजन उद्योग में सहयोग के लिए उन्हें यह पुरस्कार दिया गया। भारतीय मूल की अमेरिकी अदाकारा आर्ची पंजाबी और सिटीग्रुप के अध्यक्ष रिचर्ड पार्सन्ज ने सोमवार रात चंद्रा को इस पुरस्कार से सम्मानित किया।

सुभाष चंद्रा भारत के पहले व्यक्ति हैं, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय डायरेक्‍टरेट एम्मी अवॉर्ड सम्मानित किया गया। यह अवार्ड इन्हें 21 नवंबर को न्यूयॉर्क सिटी के हिल्टन न्यूयॉर्क में 39वें अंतरराष्ट्रीय एम्मी अवार्ड समारोह में दिया गया। अवार्ड ग्रहण करने के बाद श्री सुभाष चंद्रा ने कहा कि भारत आज विश्व के आकर्षण का केंद्र है और यह बड़े सौभाग्य की बात है कि पहले भारतीय को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह मेरे लिए, ज़ी ग्रुप, भारतीय मीडिया एवं एंटरटेंमेंट इंडस्ट्री के लिए खासा मायने रखता है। ज़ी ग्रुप के चेयरमैन ने यह भी कहा कि तकनीकी और रिटेल के क्षेत्र में भारत की तरफ से कई प्रतिनिधित्व आए, जिससे भारतीय मीडिया इंडस्‍ट्री वैश्विक नक्‍शे पर आ गया। मीडिया और कंटेंट के तौर पर भी भारतीय गरिमा को एक ऊंचाई मिली है।

इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ टेलीविजन आर्ट्स एंड साइंसेज के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी ब्रुस पैसनर ने कहा कि भारत में पहली बार निजी टेलीविजन चैनल की स्थापना कर भारतीय टेलीविजन उद्योग में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाले सुभाष चंद्रा एक दूरद्रष्‍टा हैं और उन्‍होंने अपनी राह व मुकाम खुद बनाई। उन्हें 2011 का इंटरनेशनल एम्‍मी डायरेक्टरेट पुरस्कार देकर हमें खुशी हो रही है। हम उन्हें साल 2012 में ज़ी इंटरटेंमेंट इंडस्ट्री की स्थापना के 20 साल पूरा करने के लिए शुभकामनाएं देते हैं। साभार : जी न्‍यूज

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...