एक तरफ जी न्यूज विवादों में घिरा तो दूसरी तरफ चैनल से पलायन का दौर भी शुरू हो गया है. चैनल में बतौर असिस्टेंट एडीटर काम करने वाले इंद्रजीत राय ने इस्तीफा दे दिया है. वे इन्वेस्टिगेशन और स्पेशल प्रोजेक्ट्स का जिम्मा संभाल रहे थे. उन्होंने अपनी नई पारी नेशन टुडे के साथ शुरू की है. ये पिछले आठ सालों से ज़ी न्यूज़ को अपनी सेवाएं दे रहे थे. इंद्रजीत क्रिमननोलाजी और फारेंसिक साइंस से पोस्ट ग्रेजुएट हैं.
हर्ष वर्धन झा ने भी जी न्यूज से इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर डिप्टी एक्ज़ीक्यूटिव प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत थे. वे पिछले दस सालों से जी न्यूज के साथ जुड़े हुए थे. फिलहाल वे नोटिस पीरियड पर चल रहे हैं. हर्ष वर्धन अपनी नई पारी कहां से शुरू करने जा रहे हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. गोपाल शुक्ला ने भी जी न्यूज से इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर सीनियर प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत थे. इन्होंने अपनी नई पारी आजतक के साथ शुरू की है. जी न्यूज में क्राइम रिपोर्टर प्रोग्राम के हेड रहे गोपाल इस प्रोग्राम के बन्द होने के बाद ज़ी न्यूज़ का एक अन्य मशहूर कार्यक्रम हक का सवाल की जिम्मेदारी संभाल रहे थे.