जी न्यूज यूपी-उत्तराखंड से खबर है कि रवि मिश्रा और नीरज मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है. ये लोग डेस्क पर कार्यरत थे. इन दोनों के इस्तीफा देने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पर माना जा रहा है कि दोनों लोग जल्द ही किसी नए संस्थान से अपनी पारी शुरू कर सकते हैं. दोनों लोग काफी समय से चैनल के साथ जुड़े हुए थे. इसके अलावा भी ये कई संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
जी न्यूज24 घंटे छत्तीसगढ़ से खबर है कि अब्बास ने इस्तीफा दे दिया है. अब्बास टेक्निकल विभाग में कार्यरत थे. वे अपनी नई पारी किसी दूसरे संस्थान से शुरू करने जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि अब्बास चैनल की आंतरिक राजनीति के चलते परेशान थे. वे लम्बे समय से जी को अपनी सेवाएं दे रहे थे.





