Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

जूलियन असांज हाई कोर्ट में प्रत्‍यर्पण केस हारे

लंदन की हाई कोर्ट ने विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांज को स्वीडन भेजने का फ़ैसला सुनाया है. असांज के ख़िलाफ़ स्वीडन में सेक्स अपराध संबंधी आरोप हैं और कोर्ट ने कहा है कि असांज को स्वीडन भेजा जाए ताकि इन मामलों में उनसे पूछताछ की जा सके. इससे पहले निचली अदालत ने भी असांज को प्रत्यर्पित करने का फै़सला दिया था जिसके ख़िलाफ़ असांज ने हाई कोर्ट में अपील की थी.

लंदन की हाई कोर्ट ने विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांज को स्वीडन भेजने का फ़ैसला सुनाया है. असांज के ख़िलाफ़ स्वीडन में सेक्स अपराध संबंधी आरोप हैं और कोर्ट ने कहा है कि असांज को स्वीडन भेजा जाए ताकि इन मामलों में उनसे पूछताछ की जा सके. इससे पहले निचली अदालत ने भी असांज को प्रत्यर्पित करने का फै़सला दिया था जिसके ख़िलाफ़ असांज ने हाई कोर्ट में अपील की थी.

असांज के वकीलों ने कहा है कि वो इस फ़ैसले के ख़िलाफ़ अपील करेंगे. फ़ैसले के बाद असांज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, '' मेरे ख़िलाफ़ किसी भी देश में आरोपपत्र दायर नहीं हुआ है. लेकिन इसके बावजूद कोर्ट ने इस बात का संज्ञान नहीं लिया. हम अगले एक दो दिन में अपनी आगे की रणनीति तय करेंगे.'' असांज का यह मामला 11 महीनों से चल रहा है. असांज के ख़िलाफ़ स्वीडन में सेक्स अपराध के मामले तब दर्ज़ हुए थे जब असांज ने अपनी वेबसाइट के ज़रिए कई गुप्त अमरीकी केबल सार्वजनिक कर दिए थे. इस घटना के बाद दो महिलाओं ने स्वीडन में उनके ख़िलाफ़ मामला दायर किया.

असांज का कहना है कि ये मामले अमरीका के दबाव में दायर किए गए हैं और इसी कारण उन्हें स्वीडन न भेजा जाए. कोर्ट ने उनकी अपील एक तकनीकी कारण से ख़ारिज़ की है. असांज के वकीलों का तर्क था कि क्या असांज के ख़िलाफ़ जारी वारंट सही लोगों द्वारा सही तरीके से जारी हुआ है. जजों का कहना था कि वारंट इन सभी सवालों पर खरा उतरता है. फ़ैसले के दौरान असांज थोड़े परेशान दिख रहे थे. जब जजों ने फ़ैसला पढ़ना शुरु किया तो असांज जज की आंखों में देख रहे थे. असांज के कई समर्थक कोर्ट परिसर में फ़ैसले से पहले ही पहुंच गए थे. समर्थकों ने इस फ़ैसले पर आश्चर्य जताया. साभार : बीबीसी

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...