Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

जेडे मर्डर : एशियन एज की महिला पत्रकार ने की थी मुखबिरी, गिरफ्तार

मुंबई: मुंबई के मिड डे अखबार के सीनियर जर्नलिस्‍ट ज्‍योतिर्मय डे की हत्‍या के मामले में नया मोड़ आ गया है. इस मामले में एक महिला पत्रकार को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार  पत्रकार जिग्ना वोरा अंग्रेजी अखबार एशियन एज की पत्रकार है. इसके ऊपर आरोप है कि उसने छोटा राजन को जेडे से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्‍ध कराई. महिला पत्रकार पर जेडे की बाइक नम्‍बर भी बताने का आरोप है.

मुंबई: मुंबई के मिड डे अखबार के सीनियर जर्नलिस्‍ट ज्‍योतिर्मय डे की हत्‍या के मामले में नया मोड़ आ गया है. इस मामले में एक महिला पत्रकार को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार  पत्रकार जिग्ना वोरा अंग्रेजी अखबार एशियन एज की पत्रकार है. इसके ऊपर आरोप है कि उसने छोटा राजन को जेडे से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्‍ध कराई. महिला पत्रकार पर जेडे की बाइक नम्‍बर भी बताने का आरोप है.

खबर है कि जिग्‍ना बोरा ने ही छोटा राजन को जेडे के बारे में भड़काया था. जिस महिला पत्रकार की गिरफ्तारी हुई है, उसे आज कोर्ट में पेश किया जा रहा है. इस मामले में कुछ नए खुलासे होने की संभावना बढ़ गई है. वोरा भी जेडे की तरह क्राइम रिपोर्टर है और 'एशियन एज' में वरिष्‍ठ संवाददाता के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले वोरा ‘मुंबई मिरर' में काम कर चुकी है और शायद उसी दौरान जेडे से उनकी मुलाकात हुई. जेडे ‘मिड डे’ में काम करते थे. वोरा को अबु सलेम और मुंबई पुलिस के एनकाउंटर स्‍पेशलिस्‍ट दया नायक का करीबी भी बताया जाता है. 

11 जून को जागरण समूह के अंग्रेजी अखबार के मिड डे के पत्रकार जेडे की हत्या पवई इलाके में की गई थी. पुलिस की तहकीकात में पता चला था कि ये हत्या मुंबई अंडरवर्ल्ड के डॉन छोटा राजन ने कराई है. बाद में छोटा राजन ने जेडे को मरवाने की बात कबूल की थी. जांच के दौरान पुलिस ने तीन जुलाई को पत्रकार जेडे की हत्या के आरोप में मुंबई से एक बिल्डर विनोद असरानी को गिरफ्तार किया गया था. विनोद पर छोटा राजन और जेडे की हत्या करने वालों के बीच बिचौलिए की भूमिका निभाने का आरोप है.

माफिया सरगना छोटा राजन ने इस बिल्डर के जरिए ही जेडे की सुपारी लेने वाले सतीश कालिया को पैसे सौंपे थे. पुलिस के मुताबिक विनोद ही वो शख्स है जिसने हत्यारों के लिए जेडे की पहचान की थी. मकोका कानून के तहत वो एक बार राजन की पत्नी सुजाता निकालजे के साथ गिरफ्तार भी हुआ था. इस मामले में अभी तक 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिसमें मुख्‍य शूटर सतीश कालिया भी शामिल है. जेडे कत्ल के सभी आठ आरोपियों पर मकोका लगाया गया है.

गौरतलब है कि वरिष्ठ पत्रकार जेडे की  की हत्या ने हर तरफ सनसनी मचा दी थी. डे पिछले काफी वक्त से अंडरवर्ल्ड के खिलाफ लिख रहे थे और हाल में उन्होंने दाउद इब्राहिम के भाई पर हुए हमले की भी कवरेज की थी. महिला पत्रकार की गिरफ्तारी के बाद और अहम खुलासे होने की संभावना बढ़ गई है. इससे पहले बीते जुलाई माह में पु‍लिस ने उत्‍तराखंड से शस्त्र आपूर्तिकर्ता अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के एक सहयोगी दीपक सिसोदिया को गिरफ्तार किया था.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...