Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

जेलर ने पत्रकारों को गरियाया और फंसाने की धमकी भी दी

देवघर (झारखण्ड) जेल के जेलर ब्रजेश मिश्रा ने समाचार पत्रों के प्रतिनिधियों को हड़काया. हड़काया क्या गाली-ग्‍लौज और मारपीट करने की धमकी भी दी. मामला कुछ यूँ है. देवघर जेल में मौजूद अनियमितताओं, कैदियों को घटिया खाना परोसने और ईलाज के अभाव में एक कैदी की मौत को लेकर स्‍थानीय अखबारों ने काफी कुछ लिखा, जिसके बाद पूरे जेल में हडकंप मच गया. इसी मामले की जांच करने के लिए एक प्रशासनिक टीम का गठन किया गया था.

देवघर (झारखण्ड) जेल के जेलर ब्रजेश मिश्रा ने समाचार पत्रों के प्रतिनिधियों को हड़काया. हड़काया क्या गाली-ग्‍लौज और मारपीट करने की धमकी भी दी. मामला कुछ यूँ है. देवघर जेल में मौजूद अनियमितताओं, कैदियों को घटिया खाना परोसने और ईलाज के अभाव में एक कैदी की मौत को लेकर स्‍थानीय अखबारों ने काफी कुछ लिखा, जिसके बाद पूरे जेल में हडकंप मच गया. इसी मामले की जांच करने के लिए एक प्रशासनिक टीम का गठन किया गया था.

जब यह टीम जांच के लिए जेल पहुंची, तभी समाचार संकलन के उद्देश्य से कुछ पत्रकार भी पहुँच गए. इन पत्रकारों को देखकर जेलर 'साब' का पारा गर्म हो गया. उन्होंने वहीँ पर पत्रकारों को गाली देना शुरू कर दिया और तत्काल ही मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों को यह भी आदेश दिया की पत्रकारों को धक्के देकर बाहर निकाल दें. जेलर के व्यवहार से हतप्रभ पत्रकारों ने जब इस घटना का विरोध किया तब जेलर ने उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी दे डाली. जांच टीम के पहुंचने के समय प्रभात खबर समेत कुछ अन्‍य अखबारों के चार पत्रकार मौजूद थे.

पत्रकारों ने घटना की जानकारी देवघर जिला प्रशासन को दे दी. वहीँ स्थानीय पत्रकारों ने एक बैठक कर घटना की निंदा की है. बैठक में मुख्य रूप से संजय मिश्र, धनंजय भारती, जीतेन्द्र कुमार सिंह, संजीत मंडल, शैलेन्द्र मिश्र, राकेश पुरोहितवार, आशीष कुंदन व मनोज केशरी मुख्य रूप से उपस्थित थे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...